भाजपा-शिवसेना गठबंधन में कुछ पक रहा है
मुंबई। महाराष्ट्र में सीटों को लेकर विवाद बढ़ता चला जा रहा है। महाराष्ट्र में सीटों को लेकर बीजेपी-शिवेसना गठबंधन में अब तक कोई समझौता दूर है ढंग से चर्चा तक नहीं हुई है। जिससे भाजपा-शिवसेना के बीच उपज रहे सीटों को लेकर उठे विवाद की आंच ठंडी नहीं हुई है। कहा जाए तो शिवसेना की तरफ से भले ही बयान लगातार आ रहे हों लेकिन भाजपा के आलाकमान की ओर से अभी कोई स्पष्ट बयान या पलटवार नहीं आया है। भाजपा में गहरे छुपे इस सन्नाटे का अर्थ मन कुछ पकने से लगाया जा रहा है।

विभिन्न रिपोर्ट्स के मुताबिक बीजेपी-शिवेसना में सीटों के बंटवारे पर नए सिरे से चर्चा हो रही है। कहा जा रहा है कि शिवसेना को 145 सीटें देने पर विचार हो रहा है जबकि बीजेपी को 125 सीटें मिल सकती है।
वहीं शिवसेना अपनी इस बात पर अडिग है कि वह भाजपा को लड़ने के लिए सिर्फ 135-135 देगी। जबकि शिवसेना 150 सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ने के मूड में है।












Click it and Unblock the Notifications