अड़े हुए राणे को मनाएंगी सोनिया, मुख्यमंत्री न बनाए जाने पर नाराज हैं राणे

इस्तीफा वापस लेने से इनकार
मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष माणिकराव ठाकरे से नारायण राणे की मुलाकात हो चुकी है लेकिन राणे ने हर बार इस्तीफा देने से मना किया है। अब देखना होगा सोनिया गांधी इस्तीफा वापस दिलवा पाती हैं या नहीं।
खबर है कि नारायण राणे ने अपनी ओर से उठाए गए मुद्दों को मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री के सामने रखा था। लेकिन इस पर मुख्यमंत्री राजी नहीं हुए। हालाकि जानकारी के मुताबिक राणे को यह आश्वासन दिया गया है कि आने वाले दिनों में उनकी ओर से उठाए गए मुद्दों पर पार्टी प्रमुखता से अमल करेगी।
इसके अलावा कांग्रेस के कई नेताओं ने कहा है कि राणे की हर समस्या का हल किया जाएगा। इसके लिए कांग्रस अध्यक्ष सोनिया गांधी राणे से मिलने आ रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications