मणिपुर की लड़कियों के कपड़े की वजह से होती है छेड़खानी: कांग्रेस पार्षद
मुंबई। महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराध को उनके कपड़ों से जोड़ते हुए आपने कई नेताओं के बयानों को सुना होता। अब ताजा विवादित बयान कांग्रेस के पार्षद ने दिया है। कांग्रेस के एक पार्षद ने मुंबई में पूर्वोत्तर की महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों के लिए उनके कपड़ों को जिम्मेदार ठहराया है।

कांग्रेस पार्षद ब्रायन मिरांडा के मुताबिक जिस प्रकार पूर्वोत्तर की महिलाएं कपड़े पहनती हैं, उसकी वजह छेड़खानी की वारदात बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि ऐसे अपराध इसलिए होते हैं क्योंकि कुछ मणिपुरी लड़कियां ढंग के कपड़े नहीं पहनतीं। उन्होंने ये बयान पिछले हफ्ते मुंबई में 19 साल की मणिपुरी छात्रा के साथ हुई छेड़खानी की वारदात टिप्पणी करते हुए दिया।
मिरांडा के इस बयान का सोशल मीडिया पर लोगों ने खूब विरोध किया। जिसके बाद पार्टी ने भी उनकी क्लास लगाई। पार्टी और लोगों की खिंचाई के बाद मिरांडा ने सफाई देते हुए कहा कि उनके बयान को गलत ढ़ंग से पेश किया गया।












Click it and Unblock the Notifications