मुंबई के मरीन ड्राइव थाने में पूर्व कमिश्नर परम बीर सिंह के खिलाफ FIR दर्ज, जबरन वसूली के लगे आरोप
मुंबई, जुलाई 22। मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर परम बीर सिंह के खिलाफ मरीन ड्राइव थाने में एक FIR दर्ज कराई गई है। जानकारी के मुताबिक, ये एफआईआर एक बिजनेसमैन ने कराई है। इस एफआईआर में परम बीर सिंह के खिलाफ रंगदारी लेने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि इस FIR में परम बीर सिंह को मिलाकर कुल 8 लोगों का नाम शामिल है, जिसमें 6 पुलिस और 2 आम लोगों का नाम है। इस मामले में 2 की गिरफ्तारी हो चुकी है।

पहले ही करप्शन के आरोपों से घिरे हैं परम बीर सिंह
आपको बता दें कि परम बीर सिंह पर पहले से ही करप्शन के आरोप लगे हुए हैं। इन आरोपों के लगने के बाद ही उन्हें उनके पद से बर्खास्त कर दिया गया था। इतना ही नहीं महाराष्ट्र सरकार ने तो परमबीर सिंह के खिलाफ ACB को जांच करने के आदेश दिए हैं। परम बीर सिंह का नाम उस वक्त खूब सुर्खियों में आया था, जब उन्होंने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को एक पत्र लिखकर राज्य के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख पर 100 करोड़ रुपए की वसूली करने के आरोप लगाए थे।
महाराष्ट्र की सियासत में आ गया था भूचाल
परमबीर सिंह ने अपने खत में बताया था कि अनिल देशमुख ने सचिन वाजे को वसूली के लिए कहा था। अनिल देशमुख ने वाजे को 100 करोड़ रुपए की वसूली के टारगेट को पूरा करने के लिए मुंबई में मौजूद 1750 बार और रेस्टोरेंट से पैसे वसूलने को कहा था। इन खुलासों के बाद तो महाराष्ट्र की राजनीति में भूचाल आ गया था। इसके बाद ही परमबीर सिंह को मुंबई पुलिस कमिश्नर के पद से हटा दिया गया था।












Click it and Unblock the Notifications