फिल्‍म निर्माता कमल किशोर मिश्रा के खिलाफ केस दर्ज, पत्‍नी पर कार चढ़ाकर जान से मारने की कोशिश

फिल्‍म निर्माता कमल किशोर मिश्रा के खिलाफ केस दर्ज, पत्‍नी को कार से कुचलने के प्रयास का है आरोप

Bollywood filmmaker Kamal Kishore Mishra: बॉलीवुड फिल्म निर्माता कमल किशोर मिश्रा के खिलाफ अंबोली पुलिस स्‍टेशन में एफआईआर दर्ज हुई है। पुलिस ने फिल्‍ममेकर के खिलाफआईपीसी की धारा 279 और 338 के तहत मामला दर्ज किया है।

कार चढ़ाकर जान से मारने की कोशिश की

कार चढ़ाकर जान से मारने की कोशिश की

कमल किशोर पर उनकी पत्नी फ़िल्म अभिनेत्री यास्मीन ने आरोप लगाया है कि उन्‍हें मारने के लिए उनके पति ने कार चढ़ाकर मारने की कोशिश की है । घटना के बाद उसे सिर में चोट लगी थी। वहीं अंबोली पुलिस ने बताया कि हम केस दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रहे हैं। आगे की जांच जारी है।

सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना

सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना

इसके साथ ही एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसमें कार महिला पर चढ़ती हुई नजर आ रही है। इसके बाद महिला को पहिए के नीचे आई एक महिला को एक शख्‍स निकालता नजर आ रहा है।

कार में दूसरी महिला के साथ पत्‍नी ने पकड़ा

फिल्‍म मेकर की पत्‍नी ने बताया कि उसने अपने पति को कार में जाते देखा वो कार में दूसरी औरत से रोमांस कर रहा था । जब मैंने आपत्ति जताते हुए कार की शीशा खटखटाया और शीशा नीचे करने को कहा। लेकिन उसने मेरी नहीं सुनी और कार लेकर भागने लगा जब मैंने उसे रोकने की कोशिश की तो उसने गाड़ी रोकने के बजाय मेरे ऊपर गाड़ी चढ़ा दी और जिससे मुझे सिर में भयंकर चोट आई है।

जानें कौन हैं कमल किशोर मिश्रा

जानें कौन हैं कमल किशोर मिश्रा

गौरतलब है कि कमल किशोर मिश्रा जाने माने फिल्‍म निर्माता है वो अपना प्रोडक्‍टशन हाउस चलाते हैं।कमल खल्ली बल्ली नाम की फिल्म भी प्रोड्यूस कर चुके हैं. इस फिल्म में एक्टर धर्मेंद्र थे। कमल किशोर मिश्रा की फेमस फिल्‍म देहाती डिस्को, शर्मा जी की लग गई, फ्लैट नंबर 420, भूतियापा जैसी फिल्‍में शामिल हैं। मई 2022 में उनकी देहाती डिस्को इसी साल रिलीज हुई है। इस फिल्म के राइटर गणेश आचार्य और मनोज शर्मा हैं। इस फिल्‍म ने कमल किशोर मिश्रा को नई पहचान दी है।


Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+