पाकिस्तान में नहीं होंगी रिलीज 'ऐ दिल है मुश्किल' और 'शिवाय
फॉक्स स्टार और रिलायंस एंटरटेंनमेंट ने इस बाबत जानकारी देते हुए बताया है कि पाकिस्तान में ऐ दिल है मुश्किल और शिवाय दोनों ही फिल्में रिलीज नहीं होंगी।
मुंबई। पाकिस्तान में ऐ दिल है मुश्किल और शिवाय दोनों ही हिंदी फिल्में रिलीज नहीं होंगी। फिल्म विश्लेषक तरण आदर्श ने सोशल मीडिया साइट ट्वीटर पर इस बाबत जानकारी दी है।

तरण आदर्श ने अपने ट्वीट में लिखा है कि फॉक्स स्टार और रिलायंस एंटरटेंनमेंट ने इस बाबत जानकारी देते हुए बताया है कि पाकिस्तान में ऐ दिल है मुश्किल और शिवाय दोनों ही फिल्में रिलीज नहीं होंगी। इसके साथ ही इन फिल्मों को लेकर चल रहे सारे लगाए जा रहे कयास बंद हो जाने चाहिए।
उरी आतंकी हमले के बाद से दोनों देशों में तनाव जारी
उरी में हुए आतंकी हमले और भारत की तरफ से किए गए सर्जिकल स्ट्राइक के भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव के बाद ही से ही दोनेां देशों के कलाकारों को इस समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
ऐ दिल है मुश्किल फिल्म में पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान ने काम किया है। इसको लेकर मनसे और सिने ओनर्स एसोसिएशन पहले ही अपना विरोध दर्ज करा चुके हैं। सिने ओनर्स एसोसिएशन ने ऐ दिल है मुश्किल को सिनेमाहालों में दिखाने से मना कर दिया है। इसके बाद फिल्म के बिजनेस को लेकर सवाल उठने शुरू हो गए हैं। सिने ओनर्स एसोसिएशन के मना करने के बाद महाराष्ट्र, गोवा, गुजरात और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में स्थित सिंगल स्क्रीन सिनेमाहॉलों में यह फिल्म रिलीज नहीं की जाएगी।
करण जौहर दे चुके हैं सफाई
ऐ दिल है मुश्किल को लेकर हो रहे विरोध के बीच फिल्म निर्माता करण जौहर ने भी एक वीडियो जारी करके अपनी सफाई दी थी। साथ ही उन्होंने पांच करोड़ रुपए का फंड ऑर्मी रिलीफ फंड में भी जमा कराए जिसके बाद मनसे ने इस फिल्म को महाराष्ट्र में बिना किसी विरोध के रिलीज करने की मंजूरी दे दी है।
वहीं बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन ने पाकिस्तानी कलाकारों का विरोध करने वालों को लेकर एक बार फिर बयान दिया था। उन्होंने कहा कि अगर कोई प्रोड्यूसर पाकिस्तानी कलाकारों के साथ काम कर रहा है तो आप उसे आर्मी रिलीफ फंड में पांच करोड़ रुपये देने के लिए मजबूर नहीं कर सकते।
हमें अपने देश के साथ खड़ा होना पड़ता
पाकिस्तानी कलाकारों के साथ काम करने से इनकार कर चुके अजय देवगन ने कहा कि देश की परिस्थितियों के हिसाब से फैसले लेने पड़ते हैं। उन्होंने कहा, 'ऐसा नहीं है कि हम उनके साथ काम नहीं करना चाहते लेकिन कई बार ऐसा वक्त आता है जब हमें अपने देश के साथ खड़ा होना पड़ता है।'
अभिनेता ने कहा, हम साथ काम करते हैं, लेकिन वो ऐसी परिस्थिति में जब दोनों देशों के बीच हालात समान्य होते हैं। आतंकी गतिविधियां नहीं होती हैं। अगर सीमा पार से देश के खिलाफ कोई काम हो रहा है तो हमें अपने देश के साथ खड़े होना होगा।
बता दें कि 28 अक्टूबर को आने वाली फिल्म ऐ दिल है मुश्किल में पाकिस्तानी कलाकार फवाद खान के होने के चलते उसकी रिलीज का विरोध किया जा रहा है। अजय देवगन की फिल्म शिवाय भी इसी तारीख को रिलीज हो रही है।
-
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति? -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
SRH vs PBKS: पंजाब किंग्स टीम ने हैदराबाद के खिलाफ मैच में क्यों पहनी काली पट्टी? दुखद घटना कर देगी भावुक












Click it and Unblock the Notifications