'मैरी कॉम' में सपोर्टिंग रोल करने वालीं लिन का छलका दर्द, कहा- प्रियंका की जगह मुझे होना चाहिए था

मुंबई, जुलाई 06: नॉर्थ ईस्ट के राज्य मण‍िपुर की रहने वाली लिन लैशराम पेशे से एक एक्ट्रेस और मॉडल हैं, उन्होंने नेशनल अवॉर्ड विनिंग फिल्म 'मैरी कॉम' में सपोर्टिंग रोल भी किया है। साल 2014 में बनी फिल्म 'मैरी कॉम' को लेकर उनका हाल ही में दर्द छलका हैं। उन्होंने फिल्म की कास्ट‍िंग पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए कहा कि भारतीय स्टार महिला मुक्केबाज मैरी कॉम की बायोपिक में लीड रोल जिसे प्रियंका चोपड़ा ने निभाया था, उस किरदार में किसी नॉर्थ ईस्ट की महिला को कास्ट ना करना दिल तोड़ देने वाला था।

मैरी कॉम में प्रियंका को देखना दिल तोड़ने वाला

मैरी कॉम में प्रियंका को देखना दिल तोड़ने वाला

मणिपुर के रहने वाले लिन लैशराम ने बॉलीवुड हंगामा को दिए अपने इंटरव्यू में 'मैरी कॉम' और फिल्म की कास्टिंग के बारें खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि प्रियंका चोपड़ा की मैरी कॉम की भूमिका निभाते हुए देखना दिल तोड़ देने वाला था। उन्होंने कहा कि वह खुद इस भूमिका को निभाना पसंद करतीं, अगर वो नहीं करती तो इस रोल में नॉर्थ ईस्ट की कोई भी महिला हो सकती थी। लिन लैशराम ने कहा कि हमारे पास कई अच्छी एक्ट्रेस हैं, जो मैरी कॉम के रूप में उस किरदार को निभा सकती थीं।

हमारे यहां ऐसे अच्छे कलाकार थे, लेकिन...

हमारे यहां ऐसे अच्छे कलाकार थे, लेकिन...

अपने इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने कहा कि मैं यहां उदार होना चाहती हूं और कहती हूं कि हमारे यहां ऐसे कई कलाकार थे, जो मैरी कॉम का किरदार बेखूबी कर सकते थे, लेकिन कास्टिंग और फिल्म की पूरी टीम ने किसी और को चुना। लेकिन हम साथ आ रहे हैं और मुझे उम्मीद है कि ऐसा दोबारा नहीं होगा। उन्होंने आगे कहा कि कई बार कास्टिंग स्टीरियोटाइप होती है और हम अपनी खुद की एक बहुत छोटी शैली में फंस जाते हैं। इसलिए जब ऐसी कोई स्क्रिप्ट आती है तो हमारी जगह से किसी ऐसे व्यक्ति को दिया जाना बहुत अच्छा होगा जो अधिक योग्य हो और जो उस जमीन के करीब हो, क्योंकि इससे कहानी और रोल में मदद मिलती है।

कई बॉलीवुड फिल्मों में आ चुकीं नजर

कई बॉलीवुड फिल्मों में आ चुकीं नजर

आपको बता दें कि साल 2014 में रिलीज हुई प्र‍ियंका चोपड़ा की फिल्म मैरी कॉम भारत की स्टार महिला बॉक्स‍िंग चैंपियन और आठ बार वर्ल्ड चैंपियनश‍िप में मेडल जीत चुकीं एमसी मैरी कॉम पर बनी थी। वहीं लिन लैशराम के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें आखिरी बार एवे मारिया नाम की शॉर्ट फिल्म में देखा गया था। उनकी पिछले साल फिल्म 'अक्सोन' ओटीटी पर रिलीज हुई थी। लिन बॉलीवुड फिल्म ओम शांति ओम में भी नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा रंगून, मटरू की बिजली का मंडोला में भी काम किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+