Video: अंकिता लोखंडे ने रोते-बिलखते लगवाई वैक्सीन, सोशल मीडिया पर शेयर किया डरने वाला वीडियो
मुंबई, मई 8। कोरोना महामारी की दूसरी लहर के बीच देश में टीकाकरण अभियान भी तेजी से चल रहा है। मुंबई में इस वक्त 18 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है। कई सेलिब्रिटी भी वैक्सीन लगवाने के लिए अस्पतालों में पहुंच रहे हैं। अभी तक कई सितारे वैक्सीन लगवा भी चुके हैं। ऐसे में अब बॉलीवुड की एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने भी वैक्सीन लगवा ली है।

अंकिता लोखंडे ने इंस्टा पर शेयर किया वीडियो
अंकिता ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है। अंकिता ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में दिख रहा है कि अंकिता कोविड वैक्सीनेशन का डोज लेते हुए काफी डर रही हैं और उनके पसीने छूटते नजर आ रहे हैं। अंकिता वीडियो में कहती सुनाई देती हैं- अरे बाप रे... देवा देवा..।' अंकिता के इस मजेदार वीडियो को फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं।

अंकिता ने की लोगों से अपील
आपको बता दें कि अंकिता ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है कि 'मैंने अपना लगवा लिया है, आप भी जल्द से जल्द वैक्सीन लगवाएं।' अंकिता के वीडियो को सोशल मीडिया पर लाखों फैंस लाइक और कमेंट कर चुके हैं। कई सेलिब्रिटिज ने भी अंकिता की पोस्ट पर कमेंट की है।

सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं अंकिता
अंकिता लोखंडे अक्सर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। उनके फोटोज और वीडियोज को फैन्स खूब पसंद करते हैं। अंकिता अक्सर अपने परिवार और ब्वॉयफ्रेंड के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड के साथ डांस करते हुए की वीडिया इंस्टा पर डाली थी। अंकिता के इंस्टाग्राम पर कुल 3.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं।
-
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Poonam Pandey को पापा से पड़ा जोरदार थप्पड़, कपड़े उतारने की बात पर मचा था बवाल, बोलीं- मैं फ्रस्टेटेड थी -
Asha Bhosle ने भारतीय संस्कृति के खिलाफ गाया था गाना? AIR-दूरदर्शन ने किया था बैन, कौन सा था वो सॉन्ग? -
Asha Bhosle Last Dance: आशा भोसले का आखिरी डांस वीडियो वायरल, 91 की उम्र में स्टेज पर ऐसे लगाए थे ठुमके -
Asha Bhosle Movie: अभिनय की भी 'माई' थीं आशा भोसले, 79 की उम्र में इस मराठी फिल्म में मनवाया एक्टिंग का लोहा -
Asha Bhosle Favorite Food: जब संगीत के साज छोड़ कढ़ाई थामती थीं आशा ताई, उनकी फेवरेट डिश जिसमें बसती थी जान -
48 साल पहले Asha Bhosle ने गाया था 'वो' गाना, जिसके वीडियो ने मचाया था तहलका, लोग हुए थे शॉक्ड -
'चहल ने मेरे साथ घटिया हरकत की', Yuzvendra Chahal पर एक्ट्रेस ने लगाया गंभीर आरोप! मचा बवाल -
Magnum Opus: अलविदा सुरों की जादूगरनी! जब आशा की आवाज़ ने खामोशी को भी संगीत बना दिया -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत












Click it and Unblock the Notifications