Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

सोनू सूद श्रमिकों की मदद के लिए आए आगे, बोले- पैदल क्यों जाओगे दोस्त, नंबर भेजो

मुंबई। कोरोना वायरस महामारी की चेन तोड़ने के लिए देशव्यापी लॉकडाउन लगा हुआ है। ऐसे में काम-धंधे बंद हो गए है, जिसके चलते प्रवासी श्रमिकों के सामने विषम हालात हैं। उनके पास घर लौटने के सिवाय कोई दूसरा रास्ता नहीं बचा है। इस संकट की घड़ी में प्रवासी श्रमिकों के कई लोग फरिश्ता बनकर सामने आए है, इनमें एक नाम बॉलिवुड एक्टर सोनू सूद का भी है। फिल्मों में नेगेटिव रोल अदा करने वाला सोनू सूद असल जिंदगी में असली हीरो वाला किरदार निभा रहा है।

श्रमिकों को घर पहुंचाने में कर रहे है मदद

श्रमिकों को घर पहुंचाने में कर रहे है मदद

सोनू सूद ने प्रवासी श्रमिकों को घर पहुंचाने का बीड़ा उठाया है। वे मुंबई से प्रवासियों को बस के माध्यम से घर पहुंचाने में लगातार मदद कर रहे हैं। काम ठीक से हो, इसके लिए सोनू सूद 18-18 घंटे चीजों को मॉनिटर करते हैं। इसके साथ ही वह अपने ट्विटर हैंडल से जरूरतमंद लोगों को रेप्लाई भी कर रहे हैं।

दो दिन में बिहार में अपने घर का पानी पियोगे

सोनू सूद से ट्वीटर पर एक मजदूर ने मदद मांगी जिसके बाद सोनू ने जो जवाब दिया उसकी हर कोई तारीफ कर रहा है। दरअसल, मजदूर ने सोनू से कहा कि वह पिछने 16 दिन से पुलिस चौकी के चक्कर लगा रहे हैं लेकिन हम लोगों का काम नहीं हो पा रहा है। इस पर सोनू ने रिप्लाई दिया, 'भाई चक्कर लगाना बंद करो और रिलेक्स करो। दो दिन में बिहार में अपने घर का पानी पियोगे। डिटेल भेजो।'

मां-बाप से मिलने का समय आ गया है मेरे दोस्त

ऐसे ही एक और शख्स ने सोनू सूद से मदद मांगते हुए लिखा, 'सर हम लोग भी मुंबई में फंसे हैं, बिहार जाना है। पुलिस चौकी में फार्म भरा है। अभी तक कॉल नहीं आया।' इस पर सोनू सूद ने जवाब दिया, 'आप अपनी जानकारी भेजिए। मां बाप से मिलने का समय आ गया है मेरे दोस्त।'

पैदल क्यों जाओगे दोस्त

एक और व्यक्त‍ि ने ट्वीट कर सोनू से मदद मांगी। उसने लिखा- सर प्लीज ईस्ट यूपी में कहीं भी भेज दो सर, वहां से पैदल जाएंगे अपने गांव सर।' इसपर देख‍िए सोनू की दिलदारी। सोनू ने लिखा- 'पैदल क्यों जाओगे दोस्त? नंबर भेजो'।

सुनवाई हो गई मेरे दोस्त

एक और व्यक्ति ने ट्वीट करते हुए सोनू से मदद मांगी। उसने लिखा, कृपया मदद करे, ये लोग बहुत परेशान हैं और अपने गांव जाना चाहते हैं, कई बार थाने पर चक्कर लगा चुके हैं सब मगर कोई सुनवाई नहीं हो पा रही हैं। कृपया इनकी कुछ मदद कर जिससे कि ये सब अपने गांव जा सके। सोन सूद ने लिखा, सुनवाई हो गयी मेरे दोस्त। थोड़ा सब्र...फिर गांव के खेत खलियान। डिटेल्स भेजो।

मदद के लिए सोनू सूद खोल चुके हैं 6 मंजिला होटल

मदद के लिए सोनू सूद खोल चुके हैं 6 मंजिला होटल

बता दें कि इसस पहले सोनू सूद प्रवासी श्रमिकों की मदद के लिए जुहू स्थित अपना 6 मंजिला होटल खोल दिया था। ताकि वहां कोविड-19 मरीजों की देखभाल करने वाले मेडिकल स्टाफ रह सकें। इसके अलावा कई तरह से सोनू सूद लोगों की मदद कर रहे हैं।

रोज 45 हजार लोगों को ख‍िलाया खाना

रोज 45 हजार लोगों को ख‍िलाया खाना

सोनू ने इससे पहले भी बिहार के कई मजदूरों को उनके घर पहुंचाया। ट्विटर के माध्यम से भी जो लोग उनसे संपर्क कर रहे हैं, सोनू हर किसी की मदद कर रहे हैं। इसके पहले जब देश में लॉकडाउन लगा तो उन्होंने अपने पिता शक्ति सागर सूद के नाम पर एक स्कीम लॉन्च की थी जिसके तहत वो रोज 45 हजार लोगों को हर रोज खाना खिला रहे थे।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+