वीडियो: जब रैंप पर उतरे अमिताभ बच्चन, देखिए उनका अंदाज
फैशन डिजाइनर अबू जानी और संदीप खोसला ने केयरिंग विद स्टाइल 2017 इवेंट का आयोजन किया था। इस इवेंट में बिगबी यानी अमिताभ बच्चन ने भी शिरकत की।
मुंबई। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन रैंप पर वॉक करते नजर आए। इस दौरान उनका अंदाज बेहद खास रहा। अमिताभ बच्चन ने फैशन डिजाइनर अबू जानी और संदीप खोसला की ओर से आयोजित केयरिंग विद स्टाइल 2017 इवेंट में शिरकत की। इस दौरान बॉलीवुड के महानायक ने रैंप पर वॉक भी किया।

चैरिटी के समर्थन आयोजित इवेंट में शामिल हुए बिगबी
फैशन डिजाइनर अबू जानी और संदीप खोसला ने केयरिंग विद स्टाइल 2017 इवेंट का आयोजन किया था। इस इवेंट में बिगबी यानी अमिताभ बच्चन ने भी शिरकत की। वो न केवल इस कार्यक्रम में शामिल हुए बल्कि फैंस को चौंकाते हुए रैंप वॉक भी किया।

कार्यक्रम के दौरान बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चने बताया कि हम यहां एक चैरिटी को समर्थन करने के लिए आए हैं। ये चैरिटी उन बच्चों के लिए काम करती है जो कैंसर की परेशानी से जूझ रहे हैं। उन्होंने बताया कि ये इवेंट इस चैरिटी के समर्थन में रखा गया है। जिससे कि ये चैरिटी कैंसर प्रभावित दूसरों बच्चों की ज्यादा से ज्यादा सहयोग कर सके।

आप भी देखिए कैसे बिगबी (अमिताभ बच्चन) बड़े ही खास ड्रेस में रैंप पर चलते दिखाई दिए। उन्होंने बड़ा ही स्टाइलिश ड्रेस पहन रखा। जब वो रैंप पर चलते हुए आए तो उनके चेहरे पर मुस्कान थी। रैंप पर चलने के बाद जब वो लौटने लगे तो उन्होंने वहां मौजूद का अभिवादन भी स्वीकार किया। आप भी देखिए बिगबी का रैंप वॉक...












Click it and Unblock the Notifications