कपिल मामले पर बीएमसी, जब तक दोषी अधिकारी का नाम नहीं बताएंगे हम कार्रवाई कैसे करेंगे

मुंबई। मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा के ट्वीट पर मचा बवाल थमता नहीं दिख रहा है। बीएमसी ने उनके आरोप को गंभीर करार देते हुए घूस मांगने वाले शख्स का नाम पूछा है।

kapil

बीएमसी ने रखा अपना पक्ष

बीएमसी ने कहा कि कपिल शर्मा के आरोप के बाद आरोपी शख्स के बारे में जानकारी मांगी गई है। बीएमसी ने पत्र लिखकर कपिल शर्मा से पूरी जानकारी मांगी हैं।

बीएमसी से जुड़े मनोहर पवार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने बताया कि जिन्होंने शिकायत की है फिलहाल उनसे जवाब मांगा जा रहा है। आखिर उनकी शिकायत पर दोषी शख्स पर कार्रवाई को लेकर पूरी जानकारी मांगी है।

क्या कपिल शर्मा को बीएमसी की ओर से कोई नोटिस बीएमसी की ओर से भेजी गई थी? इस मामले पर बीएमसी अधिकारी ने कहा कि इस बारे में हम अभी कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।

कपिल शर्मा के ट्वीट पर मचा बवाल

बीएमसी ने कहा कि फिलहाल हमारी नजर आरोपी शख्स की पहचान पर है। जब तक कपिल शर्मा आरोपी अधिकारी की डिटेल्स नहीं देंगे हम कार्रवाई कैसे करेंगे?

हालांकि कपिल शर्मा के बंगले को लेकर भी कई सवाल उठाए गए हैं जिस पर बीएमसी की ओर से कुछ भी कहने से इंकार कर दिया गया है।

बीएमसी ने साफ कहा कि फिलहाल अभी जो आरोप उन्होंने बीएमसी अधिकारी पर लगाए हैं उस पर गंभीरता से जांच की जाएगी।

आखिर में बीएमसी की ओर से बस यही कहा गया कि बिना नाम जाने बीएमसी, दोषी अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई कैसे करेगी? बीएमसी में भ्रष्टाचार के आरोप बेहद गंभीर मामला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+