कबीर खान के बयान पर बोले बीजेपी नेता रामकदम, मंदिर तोड़ने वालों की तारीफ बर्दाश्त नहीं

मुंबई, अगस्त 27। बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर कबीर खान के मुगलों को लेकर दिए बयान पर बीजेपी ने कड़ी आपत्ति दर्ज कराई है। महाराष्ट्र बीजेपी के नेता रामकदम ने एक बयान जारी कर कहा है कि जिन मुगलों ने हिंदुस्तान में क्रूरता और बर्बरता के अलावा कुछ नहीं किया, उन मुगलों की तारीफ कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। रामकदम ने कहा कि कबीर खान ने मुगलों को लेकर जो बयान दिया है, उसमें सिर्फ माफी से काम नहीं चलेगा। रामकदम ने इस दौरान कबीर खान की वेब सीरीज 'द एम्पायर' को बैन करने की मांग उठाई।

मुगलों ने सिर्फ इस देश को लूटा है- रामकदम

मुगलों ने सिर्फ इस देश को लूटा है- रामकदम

रामकदम ने कहा कि मुगलों की तारीफ करना और उनके उपर बनने वाली फिल्म का हम विरोध करते हैं, इस मामले में सिर्फ माफी से काम नहीं चलेगा, बल्कि फिल्म को बैन करना होगा। रामकदम ने कहा कि भारत वर्ष में जिन मुगल आक्रांताओं ने अपनी क्रूरता और बर्बरता से यहां के लोगों का खून बहाया, हमारे मंदिरों को तोड़ा और लूटपाट की, ऐसे दुराचारियों की तारीफ में वेब सीराज बनाने का कबीर खान ने दुस्साहस किया है।

शिवाजी और महाराणा प्रताप पर बनाते फिल्म तो स्वागत करते- रामकदम

शिवाजी और महाराणा प्रताप पर बनाते फिल्म तो स्वागत करते- रामकदम

रामकदम ने कहा कि क्या कबीर खान इतिहास भूल गए हैं, जो मुगलों की तारीफ कर रहे हैं, उन्हें ये याद रखना चाहिए कि तैमूर और चंगेज का वंशक बाबर और अन्य आक्रांताओं ने किस प्रकार से रक्तपात करते हुए समूचे देश में आतंक मचाया था। रामकदम ने कहा कि अगर कबीर खान छत्रपति शिवाजी महाराज, महाराणा प्रताप या लक्ष्मीबाई पर फिल्म बनाते तो हम भी उस फिल्म का स्वागत करते, लेकिन जिन्होंने इस देश को लूटा उन पर फिल्म को हम बर्दाश्त नहीं करेंगे।

क्या कहा था कबीर खान ने?

क्या कहा था कबीर खान ने?

आपको बता दें कि अपनी वेब सीरीज 'द एम्पायर' के प्रमोशन में जुटे कबीर खान ने एक इंटरव्यू के दौरान मुगलों को असली राष्ट्र निर्माता बताया था और कहा था कि उन्हें शैतान के रूप में दिखाना गलत है। कबीर खान ने कहा था कि उनकी वेब सीरीज में मुगल बादशाह बाबर की कहानी दिखाई गई है। बता दें कि कबीर खान बॉलीवुड की फेमस फिल्में- 'एक था टाइगर', 83, बजरंगी भाईजान, काबुल एक्सप्रेस और न्यूयॉर्क का डायरेक्शन कर चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+