भाजपा ने तैयार किया महाराष्ट्र फतह का प्लान

मुंबई। भाजपा महाराष्ट्र फतह करने के लिए प्लान तैयार कर रही है। जल्द ही उम्मीदवारों की सूची जारी की जा सकती है। सूत्रों के मुताबिक भाजपा महाराष्ट्र विधानसभा को अकेले ही फतह करने के लिए 185 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करेगी। जिसमें भाजपा के कद्दावर नेताओं के नाम हो सकते हैं।

amit-shah

कहा जा रहा है कि भाजपा की सूची मेें जुड़ने के लिए ऐसे नाम कम ही होते जा रहे हैं जो महाराष्ट्र में अच्छी पकड़ रखते हो। यही नहीं, कोई चर्चित चेहरा भी अभी भाजपा के साथ खड़ा नहीं नजर आ रहा है। कुल मिलाकर कहा जा रहा है कि भाजपा महाराष्ट्र में भी नरेंद्र मोदी कार्ड चलने की ओऱ बढ़ रही है।

छोटी पार्टियों का समर्थन

छोटी पार्टियों से अन्य छोटी पार्टियां भाजपा की केंद्र में सरकार को देखते हुए भाजपा से अलग होने के लिए तैयार नहीं हैं। बल्कि ऐसे संकेत मिल रहे हैं कि छोटी अन्य पार्टियां महाराष्ट्र चुनाव में सीटे जीतने के बाद भाजपा से हाथ मिलाकर महाराष्ट्र सरकार बनाने का सपना देख रही हैं। कुल मिलाकर छोटी अन्य पार्टियां ऐसा अवसर देख रही हैं जिससे उनका अस्तित्व बचा रहे।

गौरतलब है कि पिछले पच्चीस साल से शिवसेना-भाजपा एक दूसरे के साथ थे। इतनी पुरानी दोस्ती टूटने के बाद महाराष्ट्र में राजनीतिक माहौल और भी ज्यादा गर्म हो गया है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि सभी छोटी पार्टियां भाजपा के साथ खड़ी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+