बॉम्बे हाई कोर्ट ने अमिताभ बच्चन को दी राहत, BMC के सामने अपना पक्ष रखने के लिए मिला समय

मुंबई, 24 मार्च। बॉम्बे हाई कोर्ट ने अभिनेता अमिताभ बच्चन को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने अमिताभ बच्चन को बृहन्मुंबई महानगर पालिका के सामने अपना पक्ष रखने का समय दिया है। कोर्ट ने बीएमसी को निर्देश दिया है कि वह फिलहाल अमिताभ बच्चन की संपत्ति के एक हिस्से में किसी तरह की कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं करे। अमिताभ बच्चन के जुहू स्थित प्रॉपर्टी के एक हिस्से पर जहां पर रोड़ चौड़ी करने का काम होना है उसे फिलहाल नहीं किया जाए। इसके साथ ही कोर्ट ने अमिताभ बच्चन बीएमसी के सामने दो हफ्ते के भीतर अपना पक्ष रखें, साथ ही बीएमसी को कहा है कि वह 6 हफ्ते के लिए प्रतिनिधित्व पर विचार करे।

big b

बता दें कि जिस जगह पर अमिताभ बच्चन का घर है वहां पर बीएमसी सड़क को चौड़ा करने का काम कर रही है। इस रास्ते की मौजूदा चौड़ाई 45 फुट है जिसे बीएमसी 60 फीट चौड़ा करना चाहती है। यही वजह है कि बीएमसी की ओर से अमिताभ बच्चन को नोटिस दिया गया है, जिसमे दीवार तोड़ने की बात कही गई है। गौरतलब है कि अमिताभ बच्चन के तीन बंगले इसी इलाके में हैं।

अमिताभ बच्चन के कुल 5 बंगले हैं। सबसे पहले उनके परिवार ने प्रतीक्षा को खरीदा था, जोकि अमिताभ बच्चन के दिल के काफी करीब है। अमिताभ इस बंगले में 70 के दशक में शिप्ट हुए थे और यहीं तबसे रह रहे थे। लेकिन बाद में वह अपने परिवार के साथ जलसा में शिफ्ट हो गए। यह दो मंजिला आलीशान बंगला है। वहीं अमिताभ के तीसरे बंगले की बात करें तो इसका नाम जनक है जिसे अमिताभ ने अपनी कंपनी सरस्वती पिक्चर्स का कार्यालय बना रखा है। चौथा बंगला वत्स और पांचवा बंगला जलसा के ही करीब है

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+