सपा नेता अबु आजमी का महिलाओं से छेड़खानी पर बयान, शक्कर गिरेगी तो चींटी आएगी ही
सपा विधायक अबु आजमी ने कहा है कि अगर अकेली लड़की देर रात नया साल मनाने जाएगी और उसके साथ कुछ गलत होता है, तो इसमें लड़की की ही गलती है।
मुंबई। महाराष्ट्र में समाजवादी पार्टी का अहम चेहरा और विधायक अबु आजमी ने कहा है कि 'अगर भाई या पति के बिना लड़की देर रात नया साल मनाने क्लब में जाएगी तो इसे सही कैसे ठहरा सकते हैं। ऐसे में उसकी सुरक्षा को लेकर खतरा होगा ही। आखिर गैर मर्द के साथ नया साल मनाने को कैसे सही कह सकते हैं।' अबु ने ये प्रतिक्रया 31 दिसबंर की शाम को बेंगलुरू में नए साल की पार्टी में लड़कियों के साथ हुई छेड़छाड़ की घटना पर दी।

महाराष्ट्र की मानखुर्द शिवाजी नगर विधानसभा से विधायक अबु आजमी ने पीड़ित लड़कियों से सहानुभूति को भी सही नहीं कहा। उन्होंने कहा कि आज मॉडर्न जमाने में औरत जितनी नंगी नजर आती है, उसे उतना ही फैशनेबल कहा जाता है। उन्होंने कहा कि मेरी बहन-बेटी देर रात अकेले गैर-मर्द के साथ पार्टी करे तो क्या ये सही है? आजमी ने कहा कि देखो अगर कहीं पेट्रोल होगा और आग आएगी तो फिर लगेगी ही। अबु ने कहा कि मैंने सच कहा है और कई लोग इससे खफा होंगे लेकिन मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।
कर्नाटक के गृहमंत्री भी बता चुके हैं 'लड़कियों की गलती'
इससे पहले कर्नाटक के गृहमंत्री जी परमेश्वरा ने भी एक निजी टीवी चैनल पहर कुछ इसी तरह के ख्याल जाहिर किए थे। उन्होंने कहा था कि आजकल के युवा पश्चिमी सभ्यता से प्रभावित हो रहे हैं। वो केवल पश्चिमी सभ्यता को कॉपी नहीं कर रहे, वहां के पहनावे को अपना रहे हैं। खासकर महिलाएं जिस तरह से पश्चिमी सभ्यता की ड्रेस को अपना रही हैं उससे उन्हें कुछ परेशानियां आ रही हैं। कुछ महिलाओं से नए साल पर छेड़छाड़ की घटना हुई। आप जानते हैं ऐसी घटनाएं किन वजहों से हुई है। आपको बता दें कि बेंगलुरु के एमजी रोड और ब्रिगेड रोड पर नए साल के जश्न के दौरान कुछ महिलाओं से छेड़छाड़ की घटना सामने आई थी। जिसके बाद देशभर में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए थे।
अबु आजमी और कर्नाटक के गृहमंत्री परमेश्वरा के बयानों पर राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी कड़ा रुख अपना लिया है।राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष ललिता कुमारमंगलम ने बताया है कि दोनों नेताओं को आयोग ने समन जारी किया है। ये समन उनके बंगलुरू में छेड़छाड़ के मामले में महिलाओं को ही जिम्मेदार ठहराने वाले बयानों के लिए दिए गए हैं। ललिता ने कहा कि कुछ लोग एकदम बेहूदा बातें कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिम्मेदार पदों पर बैठे लोगों का इस तरह के बयान देना बेहद शर्मनाक है।
पढ़ें- महिलाओं से छेड़छाड़ की घटना पर कर्नाटक के गृहमंत्री का विवादित बयान
-
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’ -
Iran War Impact: क्या महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर? संसद में PM मोदी ने दिया बड़ा अपडेट -
Bangalore Gold Silver Rate Today : सोना-चांदी धड़ाम, बैंगलोर में कहां पहुंचा ताजा भाव? -
US Iran War: ईरान ने की Trump की घनघोर बेइज्जती, मिसाइल पर फोटो, लिखी ऐसी बात कि लगेगी मिर्ची- Video -
LPG Crisis: 14.2 किलो के सिलेंडर में अब सिर्फ इतनी KG ही मिलेगी गैस! LPG किल्लत के बीच सरकार ले सकती है फैसला -
Petrol Shortage In Ahmedabad: अहमदाबाद में पेट्रोल पंप पर लगी लंबी लाइन, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट












Click it and Unblock the Notifications