विनोद खन्ना की मौत के बाद 'बाहुबली-2' का प्रीमियर कैंसल

फिल्म के प्रोड्यूसर करन जौहर ने ट्वीट कर बताया है। उन्होंने इसे विनोद खन्ना के सम्मान में उठाया कदम कहा है।

मुंबई। बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता विनोद खन्‍ना के निधन के बाद बहुप्रतिक्षित फिल्‍म 'बाहुबली' का गुरूवार शाम होने वाला प्रीमियर कैंसल कर दिया गया है। इस बाबत फिल्म के प्रोड्यूसर करन जौहर ने ट्वीट कर बताया है। उन्होंने इसे विनोद खन्ना के सम्मान में उठाया कदम कहा है।

नोद खन्ना की मौत के बाद 'बाहुबली-2' का प्रीमियर कैंसल

क्या बोले करन जौहर

क्या बोले करन जौहर

विनोद खन्‍ना पर निधन जताते हुए, करण जौहर ने ट्वीट किया, ' अपने प्रिय अभिनेता को सम्‍मान देते हुए 'बाहुबली' की पूरी टीम ने तय किया है कि आज रात होने वाला प्रीमियर कैंसल कर दिया जाए.'

 कल रिलीज होगी बाहुबली 2

कल रिलीज होगी बाहुबली 2

बाहुबली-2 शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। गुरुवार शाम मुंबई में फिल्म का प्रीमियर होना तय था। इसमें इस फिल्‍म के कलाकार और फिल्म जगत के दूसरे लोग शामिल होने थे। अब ये प्रीमियर कैंसल हो गया है।

कैंसर से जूझ रहे थे विनोद खन्ना

कैंसर से जूझ रहे थे विनोद खन्ना

70 साल के विनोद खन्‍ना पिछले कुछ समय से कैंसर से जूझ रहे थे। विनोद खन्ना का मुंबई के एचएन रिलायंस अस्पताल में इलाज चल रहा था, जहां गुरुवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। विनोद खन्ना ने 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। वो सांसद थे और अटल बिहारी सरकार में मंत्री भी रह चुके थे।

शोक में फिल्म जगत

शोक में फिल्म जगत

विनोद खन्‍ना का गुरुवार शाम 4.30 बजे मुंबई मेंअंतिम संस्‍कार किया गया। इस दौरान फिल्मी जगत की बड़ी हस्तियां शामिल हुईं। खन्ना के निधन पर फिल्म जगत के लोगों ने शोक जाहिर किया है और उनके निधन को बड़ा नुकसान बताया है।

{promotion-urls}

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+