Javed Akhtar को अंधेरी कोर्ट ने समन किया, कंगना रनौत की याचिका पर नोटिस भेजा गया

Javed Akhtar अभिनेत्री कंगना रनौत की याचिका पर अंधेरी कोर्ट में पेश हो सकते हैं। अदालत ने कंगना की याचिका पर जावेद अख्तर को पेश होने का निर्देश देते हुए समन जारी किया।

कंगना के वकील ने बताया कि अंधेरी कोर्ट ने गीतकार और पटकथा लेखक जावेद अख्तर को धारा 506 और 509 के तहत कोर्ट में (5 अगस्त को) पेश होने के लिए समन जारी किया है।

Javed Akhtar

गीतकार जावेद अख्तर के खिलाफ अपमान और आपराधिक धमकी मामले पर अभिनेत्री कंगना रनौत के वकील रिजवान सिद्दीकी ने बताया कि कोर्ट का समन जावेद अख्तर के कोर्ट में पेशी के लिए बाध्यकारी है।

वकील ने बताया कि इस बार शिकायतकर्ता के रूप में नहीं बल्कि एक आरोपी के रूप में अदालत में पेश होना जावेद अख्तर का कर्तव्य है। बता दें कि अभिनेत्री कंगना रनौत ने जावेद अख्तर के खिलाफ कंप्लेन एक टीवी इंटरव्यू से जुड़े मामले में किया है।

इससे पहले मार्च, 2022 में मुंबई की अंधेरी अदालत ने अभिनेत्री कंगना रनौत की याचिका खारिज कर दी थी। कंगना ने गीतकार जावेद अख्तर द्वारा उनके खिलाफ दायर मानहानि मामले में पेशी से स्थायी छूट की मांग की थी।

अदालत ने कहा कि जरूरत पड़ने पर दोनों (शिकायतकर्ता और आरोपी) पक्षों की सहमति से उसे छूट दी जाएगी। अंधेरी मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट की कोर्ट में ये मामला लंबित है।

कंगना की कंप्लेन के बाद जावेद अख्तर ने ऋतिक रोशन के साथ अपने झगड़े में उनका नाम घसीटने वाली कथित टिप्पणी को लेकर कंगना के खिलाफ 3 नवंबर, 2020 को आपराधिक मानहानि की शिकायत दर्ज की थी।

शिकायत के अनुसार, जावेद अख्तर ने कहा कि एक टीवी समाचार चैनल पर साक्षात्कार के दौरान कंगना रनौत ने कुछ आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं। उन्होंने इस पर कड़ी आपत्ति दर्ज कराई।

Javed Akhtar

जावेद की कंप्लेन के बाद कंगना ने गीतकार पर "जबरन वसूली और आपराधिक धमकी" का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। सितंबर, 2021 में कंगना के वकील रिजवान सिद्दीकी ने निचली अदालत से कहा, याचिकाकर्ता का अदालत पर से भरोसा उठ गया है।

जावेद अख्तर से कानूनी लड़ाई के दौरान कंगना ने मुंबई की निचली अदालत से अपने खिलाफ मानहानि के मुकदमे के साथ-साथ अपने मामले को दूसरी कोर्ट में ट्रांसफर करने की मांग भी की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+