मैं ऐसे हालात में पाक कलाकारों को साथ काम नहीं कर सकता: अजय देवगन
मुंबई। भारत-पाक में बढ़े तनाव के बीच पाक कलाकारों पर बैन को लेकर चल रही बहस में एक और अभिनेता कूद गया है। अजय देवगन ने कहा कि वो पाक कलाकारों के साथ काम नहीं कर सकते।

टीवी चैनल आईबीएन7 से बातचीत में अजय देवगन ने कहा कि जब तक हालात नहीं सुधरेंगे वो किसी पाकिस्तानी कलाकार के साथ काम नहीं करेंगे, मौजूदा हालात पाकिस्तान के आर्टिस्ट के साथ काम करने के नहीं हैं। उन्होंने कहा कि आपको उन शहीदों के परिवारों की पीड़ा को समझना होगा जिन्होंने आतंकी हमले में अपनी जान दे दी।
अजय देवगन पाक कलाकारों पर बैन की बात को लेकर बॉलीवुड के दो-फाड़ होने पर कहा कि इंडस्ट्री में भी कुछ लोग ऐसे हैं जो बात समझ नहीं रहे हैं, कुछ ऐसे हैं जो समझना चाहते नहीं हैं। इंडस्ट्री में ही कुछ लोग ऐसे हैं जो इस बात पर स्टैंड ले रहे हैं और कुछ ऐसे भी हैं जो स्टैंड नहीं ले रहे हैं।
फिल्मों की बॉक्स ऑफिस पर कमाई को लेकर अभिनेता अजय ने कहा कि इसमें कोई शक नहीं कि पैसा आपके लिए बहुत जरूरी है लेकिन एक हद तक। अजय ने कहा कि पैसा देश से ज्यादा नहीं हो सकता, देश से ज्यादा कुछ भी नहीं।
मनसे ने दी थी देश छोड़ने को धमकी
आपको बता दें कि 18 सितंबर को उरी में हुए आतंकी हमले में 19 भारतीय जवानों के शहीद होने के बाद मुंबई में मनसे और शिवसेना ने पाकिस्तानी कलाकारों को देश छोड़ देने या फिर अंजाम भुगतने की धमकी दी। इसके बाद कई बॉलीवुड सितारे भी इस बहस में कूद गए।
सलमान खान, सैफ अली खान, करन जौहर, ओमपुरी ने इस पर कहा कि सरकार ने ही कलाकारों को वीजा दिया है और सरकार ही इसपर फैसला करेगी। वहीं कुछ अभिनेताओं ने पाक कलाकारों पर बैन का समर्थन किया है।












Click it and Unblock the Notifications