मां की थप्पड़ का बदला देने तलवार लेकर तीसरी मंजिल पर चढ़ गया बेटा, देखें वीडियो
मुंबई। मुंबई के भयांदर में मां-बेटा का ड्रामा मीडिया की सुर्खियों में छा गया। भयांदर की स्पारलिंग प्लेनटेरिया सोसाइटी में रहने वाली एक महिला की पड़ोसी के साथ किसी बात को लेकर अनबन हो गई। बात पूजा को लेकर हुई।

मिड डे की खबर के मुताबिक 20 साल के धोनी गोपाल के घर पूजा चल रही थी। इसी दौरान पड़ोसी और गोपाल की मां में बहस होने लगी। बहस हाथापाई तक पहुंच गई। पड़ोसी महिला ने गोपाल की मां को थप्पड़ जड़ दिया। महिला द्वारा अपनी मां को थप्पड़ मारे जाने पर गोपाल आगबबूला हो गया।
मां के साथ हुए इस दुर्व्यवहार से बेटा इतना गुस्सा हुआ कि वो घर में रखी पुरानी तलवार लेकर पड़ोसी पर हमला करने पहुंच गया। गोपाल के हाथों में तलवार देखकर पड़ोसी सहम गया और घर का दरवाजा बंद कर अपनी जान बचाने लगा। गोपाल इतने पर भी नहीं माना। दरवाजा नहीं खोलने पर वो बिल्डिंग के छज्जे के सहारे तीसरी मंजिल पर चढ़ गया और उसकी बालकनी खोलने की कोशिश की।
पड़ोसियों ने काफी कोशिश की उसे समझाने को, लेकिन गोपाल शांत होने को तैयार नहीं था, जिसके बाद लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने गोपाल को जबरन नीचे उतारा और उसे हिरासत में ले लिया। उससे पूछताछ की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications