इबोला वायरस से भारत सरकार से लेकर महाराष्ट्र में मचा सरकारी महकमे में हड़कम्प

ebola-virus
मुंबई। इबोला वायरस से अब महाराष्ट्र में हड़कम्प मच गया है। गौरतलब है कि महाराष्ट्र के विभिन्न एयरपोर्ट पर अफ्रीकी देशों से रोजाना सैंकड़ों लोग उतरते हैं। जिसको देखते हुए राज्य के प्रशासन में हलचल देखने को मिल रही है। तभी तो आनन फानन में राज्य सरकार की ओर से एक कंट्रोल रूम बनाया गया है।

जिससे प्रयास किया जाएगा कि राज्य में इबोला वायरस न फैल पाए। राज्य सरकार ने राज्य के ज्यादातर एयरपोर्ट पर चिकित्सकों व जवान तैनात कर दीए हैं। अफ्रिका में फैले इबोला वायरस का कहर अब विश्व स्तरीय मुद्दा बन गया है। इबोला वायरस से अफ्रीका में अबतक सैंकड़ों लोग दम तोड़ चुके हैं। कई अभी भी पीड़ित हैं।

महाराष्ट्र सरकार को एयरपोर्ट पर संदिग्ध मरीज मिलने की पूरी आशंका है। जिसके मद्देनजर ऐसे संदिग्ध मरीजों को पास ही के अस्पताल में चेकप के लिए लेजाकर उनकी शुरूआती जांच में पता लगाया जा रहा है कि वह इबोला वायरस से तो पीड़ित नहीं है।

यहीं नहीं, आपातकाल घोषित कर दिया गया है। पूरी व्यवस्था को संभालने के लिए जगह-जगह एम्बुलेंस तैनात कर दी गई है। ऐसी व्यवस्था की गई है कि एयरपोर्ट पर आपात स्थिति में मेडिकल सुविधा मिल सके। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियोंके मुताबिक महाराष्ट्र राज्य आपात मेडिकल सेवा तैनात की गयी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+