मैंने सेना को 5 करोड़ दान की बात का विरोध किया था: फडणवीस
ये फैसला पूरी तरह प्रोड्यूसरों के ऊपर निर्भर था।
महाराष्ट्र। राज ठाकरे और फिल्म प्रोड्यूसरों के बीच मध्यस्थता कराकर अपनी ही पार्टी के नेताओं के निशाने पर आए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अपनी सफाई दी है।

करन जौहर की फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' में पाक एक्टर फवाद खान के काम करने की वजह से फिल्म की रिलीज का विरोध कर रही मनसे और प्रोड्यूसरों के बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने मध्यस्थता कराई। इसमें पाक कलाकारों के साथ काम करने वाले प्रोड्यूसर को सेना के लिए 5 करोड़ का फंड देने की बात कही गई।
बैठक में सेना कल्याण कोष में पांच करोड़ रूपये के योगदान की मांग को निर्माताओं ने स्वीकार कर लिया था। इसका विपक्षी पार्टियों और कुछ भूतपूर्व सैनिकों ने आलोचनाा की थी। केंद्र सरकार के मंत्री वैंकेया नायडू और रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर ने इस फैसले की आलोचना की थी।
'हंगामों से बचने को की मध्यस्थता'
अपनी ही पार्टी से आलोचना झेलने के बाद देवेंद्र फड़नवीस ने इस पर सफाई दी है। उन्होंने कहा कि राज ठाकरे ने जब पांच करोड़ रूपये सेना के कल्याण को देने की बात की थी तो मैंने हस्तक्षेप किया और फिल्म प्रोड्यूसर्स गिल्ड को साफ किया कि उन्हें इसपर सहमत होने की जरूरत नहीं है।
फड़नवीस ने कहा कि मैंने उनसे यह भी कहा कि योगदान अपनी इच्छा से ही होना चाहिए। इस फैसलों को प्रोड्यूसरों ने मान लिया तो मैंने भी सहमति दे दी।
फड़नवीस ने कहा कि यह पांच करोड़ रूपये का आंकड़ा मनसे की ओर से आया था उन्होंने कहा कि दिवाली पर कोई हंगामा ना हो इसलिए मैंने बातचीत से हल निकालना चाहा।












Click it and Unblock the Notifications