पटाखा नहीं फटा तो पास जाकर देखने गया लड़का, अचानक हुआ धमाका और बुझ गई एक आंख की रोशनी

मुंबई, 3 नवंबर। दिवाली पर बच्चों में पटाखा जलाने का उमंग रहता है लेकिन खेल-खेल में वे ऐसी गलतियां कर बैठते हैं जिसका परिणाम बहुत ही बुरा होता है। हर साल ऐसी खबरें आती हैं कि पटाखा जलाते हुए बच्चे जख्मी हो गए या उनकी जान चली गई। हलांकि पैरेंट्स को सावधान किया जाता है कि अपनी निगरानी में बच्चों को पटाखा जलाने दें लेकिन ऐसा हो नहीं पाता। बच्चे पटाखा जलाते समय असावधानी करते हैं और उनके साथ हादसा हो जाता है। ऐसी ही घटना मुंबई के अंधेरी में हुई है। 11 साल का लड़का अपनी गली में दोस्तों के साथ पटाखा जला रहा था कि हादसे में अपनी आंख गंवा बैठा।

A boy lost his sight of left eye after cracker burst

मामला मुंबई में अंधेरी के डीएन नगर इलाके का है। मंगलवार की रात करीब नौ बजे 11 साल का साई भारंकार दोस्तों के साथ पटाखे जला रहा था कि चिंगाड़ी से उसकी बाईं आंख और नाक जख्मी हो गईं। डीएन नगर पुलिस ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा है कि लड़के ने पटाखे में आग लगा दी और उसके ऊपर तीन बॉक्स रख दिया था। जब कुछ देर इंतजार करने पर धमाका नहीं हुआ तो वह बॉक्स हटाकर देखने लगा। लड़के ने जैसे ही तीनों बॉक्स को हटाया कि तभी पटाखा फट गया। धमाके से उठी चिंगाड़ी से उसकी आंख और नाक झुलस गईं।

हादसा होने पर माता-पिता जख्मी बेटे को तुरंत जेजे अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने उनको बताया कि बाईं आंख की रोशनी चली गई है। लड़के की नाक में टांके लगे हैं। अभी भी उसका इलाज जेजे अस्पताल में चल रहा है। स्थानीय पुलिस ने कहा कि घटना को पुलिस डायरी में दर्ज किया गया है। अभी लड़के का बयान नहीं लिया जा सका है। ऐसी घटनाओं से सबक लेने की जरूरत है। वनइंडिया हिंदी आप सबसे सुरक्षित दिवाली मनाने की अपील करता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+