छा गए माल्या, होलिका दहन पर फूंका जाएगा 52 फीट पुतला
मुंबई। 9000 करोड़ के कर्ज के बोझ तले दबे किंगफिशर के मालिक विजय मालिया भले ही देश छोड़कर भाग चुके हो, लेकिन होली के मौके पर उनकी धूम मची हुई है। खासकर मुंबई में माल्या के नाम पर होलिका दहन का आयोजन किया गया है। मुंबई के वर्ली में लोगों ने विजय माल्या पर अपना गुस्सा उतारते हुए उनके पुतले के दहन की तैयारी कर ली है। 'कर्ज चुकाने के लिए माल्या बैंक को दीपिका-कैटरीना जैसी बिकनी ब्यूटी दे दें'

वर्ली में माल्या का 52 फीट लंबा पुतला तैयार हो चुका है। लोगों में उनके प्रति नाराजगी है और इसी गुस्से को दिखाते हुए लोगों ने होलिका दहन के मौके पर मा्या के इस पुतले को दहन करने की तैयारी की है। लोगों का कहना है कि होलिका दहन नहीं बल्कि माल्या के पुतले का दहन किया जा रहा है। देश में हैं 5,275 विलफुल डीफॉल्टर, 56,621 करोड़ का कर्ज
वर्ली के बीडीडी चॉल में 52 फीट ऊंचा माल्या का पुतला तैयार किया गया है। उसे भूसे के ढेर के ऊपर बैठाया गया है। पुतले के नीचे किंगफिशर के प्लेन की तस्वीर भी बनाई गई है और नीचे बैनर लगाकर लिखा गया है भाग माल्या भाग। आपको बता दें कि किंगफिशर के मालिक विजय माल्या पर 17 बैकों के करोड़ों का लोन है। लगभग 9000 करोड़ का बकाया छोड़कर माल्या विदेश जा चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications