मुंबई: पांच मंजिला मकान गिरा, मृतकों की संख्या चार हुई

मुंबई। औद्योगिक राजधानी मुंबई में बड़ा हादसा हुआ है। जहां पांच मंजिला मकान गिरने से चार लोगों की मौत हो गई। मलबे में कुछ और लोगों के दबे होने की आशंका है। राहत और बचाव का काम जारी है।

buildin collapse

मुंबई के बांद्रा ईस्ट में बड़ा हादसा

मुंबई के बांद्रा पूर्व में स्थित बेहरामपड़ा झुग्गी बस्ती में ये हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार दोपहर में पांच मंजिला मकान अचानक ढह गया। हादसे में मृतकों की संख्या 4 हो गई है। करीब 6 से 7 लोगों के दबने की आशंका जताई जा रही है। एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई है।

झुग्गी बस्ती में गिरा पांच मंजिला मकान

झुग्गी बस्ती में गिरा पांच मंजिला मकान

मुंबई के बांद्रा पूर्व में स्थित बेहरामपड़ा झुग्गी बस्ती में ये हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार दोपहर में पांच मंजिला मकान अचानक ढह गया। हादसे में मरने वालों की संख्या 4 हो गई है। करीब 6 से 7 लोगों के दबने की आशंका जताई जा रही है।

राहत-बचाव का काम जारी

राहत-बचाव का काम जारी

फिलहाल राहत और बचाव का काम तेजी से जारी है। फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं। साथ ही एंबुलेंस भी हादसे वाली जगह पर मौजूद है। इस बीच एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई है।

फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियां मौके पर, एनडीआरएफ की टीम भी पहुंची

फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियां मौके पर, एनडीआरएफ की टीम भी पहुंची

हादसे वाली जगह बांद्रा पूर्व में बेहरामपड़ा इलाके अनंत कानेकर मार्ग पर स्थित है। जानकारी के मुताबिक दोपहर करीब एक बजकर 21 मिनट पर ये हादसा हुआ।

6 से 7 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका

6 से 7 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका

हादसे में अब तक 4 लोगों की मौत हुई है। लोगों के मुताबिक मलबे में 6 से 7 लोग दबे हुए हैं। इनमें दो लड़कियां भी बताई जा रही हैं। फायर ब्रिगेड के अधिकारी और स्थानीय लोग राहत और बचाव के काम में जुटे हुए हैं। एनडीआरएफ की टीम भी पहुंच गई है।

मुंबई के बांद्रा ईस्ट की घटना

इस बीच मरने वालों की संख्या 4 हो गई है वहीं राहत बचाव कार्य में जुटे अधिकारी के मुताबिक एक शख्स घायल भी हुआ है। फिलहाल मलबे में दबे लोगों को निकालने की कवायद जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+