Dahi Handi: मुंबई में दही हांडी फोड़ने वाले 35 गोविंदा घायल, 4 की स्थिति नाजुक; 22 का OPD में इलाज जारी
Mumbai Dahi Handi: देशभर में कृष्ण जन्माष्टमी को बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। गुरुवार सुबह से ही मंदिर और सार्वजनिक स्थानों पर उत्सव शुरू हो गए थे। कृष्ण जन्मोत्सव के मौके पर मुंबई और आस पास के शहरों में दही हांडी की धूम रहती है। ऐसे में दही हांडी उत्सव के दौरान गोविंदाओं के घायल होने की खबर सामने आई है।
मुंबई के अलग-अलग इलाकों में दही हांडी प्रोग्राम के दौरान 35 गोविंदाओं के घायल होने की जानकारी मिली है। घायल हुए गोविंदा हांडी फोड़ने वाली भीड़ का हिस्सा थे।

बीएमसी ने सूचना देते हुए बताया कि मुंबई में कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित दही हांडी के दौरान अलग-अलग घटनाओं में 35 गोविंदा घायल हो गए।
Recommended Video
4 को आई गंभीर चोटें
जानकारी के अनुसार इन 35 गोविंदाओं में से चार को गंभीर चोटें आईं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, 9 अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई और 22 का ओपीडी में इलाज चल रहा है।
मानव पिरामिड बनाकर फोड़ते हैं मटकी
दरअसल, मुंबई सहित आसपास के इलाकों में कृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर दही हांडी उत्सव मनाया जाता है। दही हांडी फोड़ने के लिए गोविंदाओं की टोली एक के ऊपर एक मानव पिरामिड बनाकर ऊपर तक जाते हैं। और फिर ऊंचाई पर लगी मटकी को फोड़ते हैं। यह कार्यक्रम सुबह से ही शुरू हो जाता है जो रात तक चलता है।
दिया जाता है नकद पुरस्कार
मुंबईभर के अलग-अलग स्थानों पर मटकी फोड़ प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं, जिसमें दही हांडी तोड़ने में सफल होने वाले गोविंदाओं की टोली को नकद पुरस्कार दिए जाते हैं। हालांकि इस दौरान गिरने और घायल होने की आशंका बनी रहती है।












Click it and Unblock the Notifications