परीक्षा देने गई छात्रा स्कूल में हुई बेहोश, बड़े भाई की करतूत का हुआ खुलासा
मुंबई। स्कूल में परीक्षा देने गई 16 वर्षीय एक छात्रा की तबीयत अचानक बिगड़ गई। स्कूल प्रशासन ने मामले की जानकारी परिजनों को दी। सूचना मिलते ही स्कूल पहुंचे और छात्रा को लेकर अस्पताल गए। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद खुलासा किया कि लड़की दो महीने की गर्भवती है। डॉक्टर्स की बात सुनकर पिता के पैरों तले जमीन खिसक गई।

बड़े भाई की करतूत का खुलासा
मामला मुंबई के पलवेल इलाके का है। पुलिस ने 16 वर्षीय बहन से रेप के आरोप में 21 वर्षीय सगे भाई को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस इंस्पेक्टर राजू पचोरकर के मुताबिक, पीड़ित लड़की ने बताया कि अगस्त महीने में उसके भाई ने उसका रेप किया था। बेटी का बातें सुनकर मां-बाप हैरान हो गए।
मां के इलाज में व्यस्त थे पिता
इंस्पेक्टर पचोरकर ने बताया कि लड़की के मां लंबे समय से बीमार चल रही थी। पिता उसके इलाज में व्यस्त थे। पत्नी की देखभाल की वजह से वह ज्यादातर अस्पताल में रहा करते थे। इसी दौरान भाई ने अपनी बहन का रेप किया। उन्होंने बताया कि आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसपर पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।












Click it and Unblock the Notifications