मुंबई: ट्रेन के बाद पार्क में बैठी महिलाओं पर हस्तमैथुन, डर का माहौल
पार्क में बैठी तीन महिलाओं पर बाइक सवार ने किया हस्तमैथुन
मुंबई। मुंबई में कुछ समय से औरतों के खिलाफ एक अलग ही तरह के क्राइम का मामला सामने आ रहा है। महिलाओं के ऊपर या सामने कभी धोखे से तो कभी जानबूझकर हस्तमैथुन किया जा रहा है। हाल ही में लोकल ट्रेन में एक महिला के कपड़े पर हस्तमैथुन के बाद अब पार्क में महिलाओं के साथ ऐसी ही हरकत हुई है।

हिन्दुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई के पोवई इलाके के पॉश माने जाने वाले हीरनंदानी गार्डन्स में पार्क में बैठी महिलाओं के सामने एक बाइक सवार ने हस्तमैथुन किया। मामला गुरुवार दोपहर का है। इतना ही नहीं उसने महिलाओं पर अश्लील फब्तियां भी कसीं।
पुलिस ने बताया कि पार्क में बैठी तीन महिलाओं के साथ ये हरकत हुई है। मामले की जांच की जा रही है और महिलाओं के बयान भी लिए गए हैं। पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है और सीसीटीवी फुटेज निकाली जा रही है। आपको बता दें कि हाल ही में मुंबई की बोरिवली-दादर लोकल ट्रेन में भी एक महिला के कपड़ों पर ऐसी ही हरकत की गई थी। लगातार इस तरह के मामलों के चलते महिलाओं में भी इसको लेकर एक डर का माहौल है।
पढ़ें- ट्रेन में सोती महिला को मोबाइल की लाइट से जगाया और खोल दी जिप


Click it and Unblock the Notifications
