ट्रेन में सोती महिला को मोबाइल की लाइट से जगाया और खोल दी जिप

ट्रेन में सोती महिला को मोबाइल की लाइट जगाया और खोल दी जिप

नई दिल्ली। कोलकाता से मुंबई आ रही दूरंतो एक्‍सप्रेस में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने ट्रेनों में सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मुंबई में काम करने वाली महिला के मुताबिक, ट्रेन में उनके साथ सफर कर रहे बांग्‍लादेशी पर्यटक ने न केवल उनके साथ छेड़छाड़ की बल्कि रात के अंधेरे में उन्‍हें मोबाइल की लाइट से जगाया और फिर प्राइवेट पार्ट दिखाने लगा।

woman harassed in kolkata mumbai duronto train

किसी ने नहीं की महिला की मदद

किसी ने नहीं की महिला की मदद

बांग्‍लादेशी युवक की इस हरकत के बाद महिला ने ट्रेन में जोर से चिल्‍लाई पर कोई उनकी मदद के लिए आगे नहीं आया। 28 वर्षीय महिला का कहना है कि खुद उस युवक के परिवार वाले ट्रेन में मौजूद थे पर वे भी कुछ नहीं बोले। घटना के वक्‍त ट्रेन में कोई सुरक्षाकर्मी भी मौजूद नहीं था। बाद में जब ट्रेन मुंबई सेंट्रल पहुंची तो पीडि़त महिला ने शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद बांग्‍लादेशी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी का नाम अयूब सुलेमान है।

सोने के बाद की गंदी हरकत

सोने के बाद की गंदी हरकत

महिला ने पुलिस को बताया कि सुलेमान की सीट महिला के पास ही थी। वह काफी देर से उनके साथ बात करने की कोशिश कर रहा था। रात होते ही दूरंतो के उस थर्ड एसी कोच में जब सब सो रहे थे, तब सुलमान ने महिला को मोबाइल की लाइट से जगाया और उन्‍हें प्राइवेट पार्ट दिखाने लगा। इस दौरान उसने महिला के साथ जबरदस्‍ती भी की, लेकिन जब वह जोर से चिल्‍लाने लगीं, तो वह दूसरे कोच में भाग गया, लेकिन मदद के लिए कोई आगे नहीं आया।

नहीं था कोई सुरक्षाकर्मी

नहीं था कोई सुरक्षाकर्मी

दूरंतो एक्‍सप्रेस में जिस वक्‍त यह घटना हुई, उस वक्‍त वहां पर कोई सुरक्षाकर्मी नहीं था। महिला जाए तो जाए कहां? वह घबराई हुईं थीं, कुछ देर बाद किसी यात्री ने बताया कि साथ वाले कोच में टिकट चेकर बैठे हैं। इसके बाद महिला ने टिकट चेकर को पूरी आपबीती सुनाई।

बदलवाई महिला की सीट

बदलवाई महिला की सीट

चूंकि दूरंतो एक्‍सप्रेस ट्रेन है, तो उसके स्‍टॉपेज बेहद हैं। घटना के बाद पहला स्‍टॉपेज भुसावल आना था, जहां ट्रेन रुकनी थी। इस स्‍टेशन पर ट्रेन तो रुकी पर वहां कोई सुरक्षाकर्मी नहीं मिला। इसके बाद ट्रेन चल पड़ी। हालांकि, इस दौरान टिकट चेकर ने महिला की सीट बदलवा दी। गुरुवार सुबह ट्रेन मुंबई सेंट्रल पहुंची तो महिला ने रेलवे पुलिस को आपबीती सुनाई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

शादी में शामिल होने आई थी

शादी में शामिल होने आई थी

पीडि़ता के मुताबिक, वह बहन की शादी के लिए कोलकाता गईं थीं। कोलकाता से मुंबई लौटते वक्‍त उनके साथ यह घटना घटी। वह पहले बेंगलुरू में नौकरी करती थीं, लेकिन कुछ समय पहले ही वह मुंबई में शिफ्ट हुई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+