12 साल की लड़की से रेप, 27 माह की गर्भवती, गर्भपात की इजाजत को परिवार को सुप्रीम कोर्ट से आस

2 साल की लड़की से रेप, 27 माह की गर्भवती, गर्भपात की इजाजत को परिवार को सुप्रीम कोर्ट से आस

मुंबई। रेप का शिकार होने के बाद 12 साल की लड़की गर्भवती हो गई लेकिन परिवार को इसकी भनक तक नहीं पड़ी। उसके प्रेग्नेंट होने का पता परिवार को बीते बुधवार को चला तो वो सन्न रह गए। मुंबई की ये लड़की 27 हफ्ते की गर्भवती है। परिवार अब गर्भपात की इजाजत के लिए सुप्रीम कोर्ट में जाने की तैयारी कर रहा है।

rape

छह महीने पहले रेप का शिकार हुई बच्ची का परिवार अब शहर के एक डॉक्टर के माध्यम से मामले में कानूनी प्रक्रिया के बाद अबॉर्शन चाहता है। डॉक्टर ने बताया कि बच्ची की बच्ची की मां तक को उसके गर्भवती होने के बारे में पता नहीं था, उन्होंने जब इसके लेकर मुझसे सपंर्क किया तो मैंने पुलिस से कॉन्टेक्ट किया और मामला दर्ज कराया।

परिवार और डॉक्टर का कहना है कि वो सुप्रीम कोर्ट जाएंगे और अबॉर्शन की इजाजत मांगेगे। उनका कहना है कि आखिरी फैसला कोर्ट को ही करना है। डॉक्टर का कहना है कि बच्ची के अबॉर्शन में देर होना उसकी सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है।

बीते महीने ऐसे ही एक मामले में सुप्रीम कोर्ट ने 10 साल की बच्ची को अबॉर्शन की इजाजत नहीं दी थी जिसका एक रिश्तेदार ने ही रेप किया था। हालांकि कई मौकों पर कोर्ट ने अबॉर्शन की इजाजत दी भी है। आपको बता दें कि 20 सप्ताह से ज्यादा का गर्भ होने पर सुप्रीम कोर्ट के विशेष अनुमति पर ही गर्भपात कराया जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+