Video: सालों पुरानी दोस्ती पर भारी मोहब्बत, जिगरी यार ने दोस्त को मारी गोली, खौफनाक वीडियो वायरल

Morena news: मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। बुधवार दोपहर कुछ युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर जीवाजीगंज स्थित प्यारा होटल के पास पहुंचे। यहां पर सड़क किनारे अपनी मोटरसाइकिल लगाने के बाद आपस मे बातचीत करने लगे।

इसी दौरान अचानक उनके बीच विवाद होने लगा। इससे पहले कि लोग कुछ समझ पाते धक्का-मुक्की के साथ गोलियां देने लगे। गोली चलते ही दुकानदारो ने अपनी दुकानों के शटर गिरा दिए। घटना के दौरान एक युवक हाथ में गोली लगी। इससे वह घायल हो गया। युवक को गोली लगते ही आरोपी वारदात स्थल से भाग गए।

Morena news

फायरिंग देखकर विकास के दोस्तों ने आरोपियों पर भागते हुए पथराव कर दिया। जिससे वहां पर दहशत फैल गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी जानकारी पुलिस को दी। इसके साथ ही घायल को वाहन में रखकर इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया।

उधर, इस घटना की जानकारी लगते ही घायल के परिजन अस्पताल पहुंच गए। यहां से डॉक्टर्स ने उसे गंभीर हालत में ग्वालियर के लिए रेफर कर दिया है। पुलिस ने आरोपियों का पीछा करते हुए एक को पकड़ लिया। घायल का नाम विकास परमार पुत्र अजब सिंह परमार 20 साल निवासी लक्ष्मी दाल मिल के पास अम्बाह बायपास रोड बताया गया है।

वहीं, फायरिंग के दौरान घटनास्थल पर मौजूद किसी ने फायरिंग करने वाले युवक का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है‌। जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि युवक किस तरह बेखौफ होकर अवैध कट्टे से गोली चल रहा है।

सीएसपी राकेश गुप्ता जानकारी अनुसार बुधवार की दोपहर जीवाजीगंज में झगड़े के दौरान गोली चलाई गई है। इसमें एक युवक घायल हुआ है। फरियादी और आरोपी पक्ष आपस मे दोस्त हैं। गोली निखिल तिवारी नामक युवक ने चलाई है। उनके बीच झगड़ा किस बात को लेकर हुआ है। इसकी जांच की जा रही है। फिलहाल एक आरोपी को पड़कर हवालात में बंद कर दिया है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+