MP में विधानसभा चुनाव के बीच नरेंद्र सिंह तोमर के बेटे का करोड़ों रुपए का लेनदेन की बात करने का वीडियो वायरल

Devendra tomar viral News: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के बीच रविवार को सोशल मीडिया पर केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के बेटे का एक वीडियो और ऑडियो तेजी वायरल हो रहा है। जिसमें देवेंद्र सिंह तोमर और उर्फ रामू लखनऊ के एक बिचौलिए के जरिए माइनिंग कारोबारी से करोड़ों रुपए लेने के लिए मल्टीप्ल बैंक अकाउंट के इंतजाम की बात करते दिखाई और सुनाई दे रहे हैं।

बिचौलिया देवेंद्र तोमर को हर ट्रांजैक्शन के लिए अलग-अलग कर से पांच बैंक अकाउंट्स के डिटेल मांग रहा है। इतना ही नहीं वे समय भी पूछ रहा है। वहीं कांग्रेस ने इस वीडियो लेकर ईडी सीबीआई से जांच की मांग की है। पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने लिखा कि मैं माननीय कृषि मंत्री जी से जानना चाहता हूँ क्या यह विडियो सही है? यदि सही नहीं है तो क़ानूनी कार्रवाई करें यदि सही है तो तत्काल इस्तीफा दे दें।

Video of Narendra Singh Tomar son Devendras transaction worth crores of rupees goes viral

वहीं भाजपा ने वीडियो ऑडियो को फर्जी बताया है। जबकि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष की मीडिया समन्वयक पीयूष बबेले का कहना है कि इसकी सत्यता की जांच सीबीआई, ईडी और इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को करना चाहिए। इधर, वायरल वीडियो में त्यागी सरनेम वाले आरबीआई से रिटायर्ड कमिश्नर के माध्यम से किसी पार्टी के 100 करोड़ रुपए देने को तैयार हो जाने की बात हो रही है, जिससे डील फिक्स करना है।

वायरल वीडियो में बिचौलिया देवेंद्र सिंह तोमर को कभी गुरु जी कभी भैया के घर संबोधित कर रहा है रोहित भैया नाम की किसी शख्स को पैसे भेजने की बात भी कर रहा है। इसके अलावा राजस्थान पंजाब की पार्टी से 39 करोड़ रुपए की डील फिक्स होने की बात भी वीडियो ऑडियो में सुनाई दे रही है, जिसमें 18 करोड रुपए आ जाने और बाद में 21 करोड़ और देने की बात होती है जिसे ट्रेडिंग फर्म और माइनिंग कारोबारी का बताया गया है।

मोहाली के एक लैंड डीलर के जरिए यह पैसा आएगा, यह भी बताया जा रहा है। वीडियो में बिचौलिया एक पार्सल दिल्ली एयरपोर्ट पर देवेंद्र के किसी आदमी को देने की जानकारी देता है, जिसमें डिलीवरी कंपनी द्वारा भी के कृष्ण मेनन मार्ग का एड्रेस प्रूफ और पासपोर्ट की जानकारी मांगी जाने की बात होती है। एड्रेस प्रूफ बीके कृष्ण मेनन मार्ग के बजाय उनके खुद के घर का है। ज्ञात है कि नरेंद्र सिंह तोमर 2014 से 2019 के बीच केंद्रीय इस्पात और खनन मंत्री रह चुके हैं।

देवेंद्र तोमर ने वीडियो को बताया कूटरचित

वायरल वीडियो को लेकर केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के बेटे देवेंद्र सिंह तोमर (Devendra Pratap Singh Tomar) ने कहा कि मेरी जानकारी में एक वायरल वीडियो आया है। जिसमें तथाकथित रूप से मेरे द्वारा करोड़ों रुपए का लेनदेन की बात कर दुष्प्रचारित किया जा रहा है। इस वीडियो में एडिटिंग कर मेरे विरुद्ध साजिश रची जा रही है और नकारात्मक माहौल बनाया जा रहा है। ऐसी कोई भी धनराशि ना मेरे किसी भी बैंक खाते में प्राप्त नहीं हुई है। एवं नाही मेरे परिवार के किसी भी बैंक खाते या उससे जुड़े किसी भी व्यक्ति की बैंक खाते में प्राप्त हुई है। यह झूठ एवं मनगढ़ंत है। इसकी शिकायत एसपी मुरैना को कर दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+