राहुल गांधी के स्वागत में राजघाट पुल पर बिछाई गईं गुलाब की पंखुड़ियां, MP में लोक नृत्य से यात्रा का स्वागत
Nyay Yatra Grand Welcome in Chambal: कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की न्याय यात्रा ने आज 2 मार्च को मध्य प्रदेश में प्रवेश कर चुकी है। मध्यप्रदेश की सीमा में प्रवेश से पूर्व कांग्रेस नेताओं ने चंबल राजघाट पुल पर उनके स्वागत के कालीन की तरह गुलाब की पंखुड़ियों की मोटी परत बिछा दी गई।
इस दौरान कलाकारों ने लोक नृत्य से यात्रा का स्वागत किया।राहुल गांधी की यात्रा में राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री सीएम सचिन पायलट, राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, जीतू पटवारी, उमंग सिंघार सहित कई दिग्गज नेता शामिल हुए। भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में विशाल सभा का आयोजन किया गया है।

बात अगर राहुल गांधी की न्याय यात्रा के रूट प्लान की करें तो राहुल गांधी धौलपुर होते हुए चंबल नदी पुल के रास्ते मध्यप्रदेश के ग्वालियर चंबल अंचल में प्रवेश किया। जहां यात्रा के स्वागत के लिए ढोल नगाड़ों के साथ ही राजघाट चंबल पुल को फूलों से सजाया गया है।
Recommended Video
पहला पड़ाव मुरैना ज़िले में हुआ। यात्रा में मध्यप्रदेश के सभी दिग्गज कांग्रेसी नेता शामिल हुए। नेता कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के साथ ही प्रतिपक्ष उमर सिंघार समेत कई नेता मौजूद हैं।
इधर यात्रा को लेकर पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर ट्वीट कर लिखा कि चंबल की माटी, चंबल का पानी और चंबल का न्याय। राहुल गांधी के पहुंचने के पहले ही मुरैना में सभास्थल खचाखच भर गया। सभास्थल के बाहर भी हजारों की संख्या में समर्थक राहुल गांधी को सुनने के लिए मौजूद रहे। आज शनिवार को 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' का 49वां दिन है। न्याय की महायात्रा' 5 दिन के विश्राम के बाद राजस्थान के धौलपुर से मध्य प्रदेश के मुरैना पहुंची।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की न्याय यात्रा मध्य प्रदेश की 7 लोकसभा सीटों से होकर गुजरेगी। राजस्थान के धौलपुर से यात्रा ने मुरैना में प्रवेश किया। इसके बाद ग्वालियर, गुना-शिवपुरी, राजगढ़, उज्जैन, देवास, धार और रतलाम लोकसभा में जाएगा। इस दौरान राहुल गांधी जनसभा को संबोधित करेंगे। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मुरैना से होते हुए आज ग्वालियर पहुंचेगी। यात्रा को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह दिखाई दे रहा है।












Click it and Unblock the Notifications