PUBG गेम खेलने की लत ने 5 छात्रों को बनाया डकैत, गल्ला व्यापारी को बनाया निशाना तो जिंदगी हो गई बर्बाद

Morena News:

Morena News: मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में ऑनलाइन गेम खेलते-खेलते बच्चों ने ऐसा कारनामा कर डाला कि पुलिस के साथ-साथ अभिभावक भी हैरान हैं। असल में पब्जी गेम खेलने के लिए छात्रों को पैसों की जरूरत थी। इसलिए उन्होंने एक व्यापारी के रुपयों से भरा बैग उड़ा दिया था। यह पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हुई थी। पुलिस ने गंभीरता से कार्रवाई करते हुए कक्षा 12वीं के सभी पांच छात्रों को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी अनुसार मुरैना के स्टेशन रोड में संतोष बंसल गल्ला व्यापारी। अपने दुकान के पास अपना बैग रख कर के दुकान का ताला खोल रहे थे। उसी समय रुपयों से भरे बैग को कुछ युवकों ने गायब कर दिया। यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई थी। व्यापारी ने इस घटना की शिकायत स्टेशन रोड थाने में की।

Morena Pubg Game Student

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जब जांच शुरू की तो जल्द ही पुलिस को सफलता भी हाथ लग गई। पुलिस ने व्यापारी का बैग ले जाने वाले पांच बदमाशों को पकड़ लिया। व्यापारी के बैग में एक लाख 17 हजार रुपये डाले हुए थे। जिसमें से पुलिस ने एक लाख 11 हजार रुपये बरामद कर लिए हैं। सभी पकड़े गए बदमाश छात्र आपस में दोस्त हैं।

छात्रों ने पुलिस को बताया कि उन्हें ऑनलाइन गेम पब्जी की लत लग गई थी। इसके लिए उन्हें पैसों की भी जरूरत थी गेम खेलने की लत के चलते उन्होंने पहले व्यापारी की देखरेख की और फिर उसका रुपयों से भरा बैग चोरी कर लिया। पुलिस ने जिन बच्चों को पकड़ा है उनमें से 1 बच्चा नाबालिक है जबकि 4 बालिग हैं।

एडिशनल एसपी रायसिंह नरवरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि व्यापारी का रुपयों से भरा बैग 2/3 युवक ले गए। घटनास्थल पर सीसीटीवी लगे थे। सीसीटीवी देखे गए 5 युवकों को पुलिस ने पकड़ा। यह सभी 12वीं के स्टूडेंट हैं। पब्जी गेम खेलने की लत की वजह से उन्होंने घटना को अंजाम दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+