MP Election 2023: सुमावली सीट में BJP के इस दांव ने बढ़ाई कांग्रेश की मुश्किलें, इस बार चौंका सकते हैं नतीजे
MP Election 2023:
MP Election 2023: मध्य प्रदेश के मुरैना जिले की सुमावली विधानसभा सीट पर ना कभी कांग्रेस लगातार जीत पाई है और ना ही बीजेपी और बसपा यहां हर विधानसभा चुनाव में त्रिकोणीय मुकाबला ही देखा गया है। फिलहाल अजब सिंह कुशवाह कांग्रेस पार्टी से विधायक हैं।
सुमावली विधानसभा सीट पर चुनाव के कुछ महीने पहले ही कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए ऐदल सिंह कंसाना को भाजपा ने प्रत्याशी बनाया है। एंदल सिंह कंसाना सुमावली विधानसभा के एक दिग्गज नेता माने जाते है। यह कांग्रेस सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। कुल पांच बार विधानसभा का चुनाव लड़ चुके हैं। जिनमें से 2 बार जीत हासिल हुई है।

वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से विधायक बने एंदल सिंह कंसाना सिंधिया के साथ कमलनाथ सरकार को गिरा कर भाजपा में शामिल हुए थे। 2020 के उपचुनाव में इन्होंने भाजपा से चुनाव लड़ा था लेकिन कांग्रेस के अजब सिंह कुशवाह ने धूल चटाई थी। सुमावली मुरैना लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का हिस्सा है। मुरैना से वर्तमान में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर सांसद हैं।
जातिगत समीकरण: 2.40 लाख मतदाता क्षेत्र वाले सुमावली सीट में 40 हजार कुशवाहा मतदाता हैं। इसके बाद 32 हजार गुर्जरों के वोट है और 31 हजार ठाकुर मतदाता हैं। तीनों ही समुदायों से प्रत्याशी प्रमुख दलों से चुनाव मैदान में उतरते रहे हैं। यहां 25 हजार ब्राह्मण मतदाता निर्णायक साबित होते हैं। वहीं 18 हजार किरार मतदाता भी चुनाव की दिशा और दशा तय करने मैं महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
सुमावली विधानसभा सीट में बाकी जगहों की तरह ही मूलभूत सुविधाओं का अभाव देखने को मिलता है। इस विधानसभा क्षेत्र में लोगों को आज भी सड़क-बिजली और पानी की समस्या बनी हुई। शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए जनता सरकार से उम्मीद लगाए बैठी है। रोजगार की तलाश में बेरोजगार युवा दर-दर भटकने को मजबूर है। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर इस विधानसभा क्षेत्र से सांसद जरूर आते हैं। लेकिन क्षेत्र को उनके मंत्री बनने से कोई खास लाभ मिलता हुआ नजर नहीं आ रहा।
सुमावली मैं विधायक निर्वाचित
1- 1977 में जनता पार्टी से जहर सिंह
2- 1980 में भाजपा के योगेंद्र सिंह
3- 1985 में पहली बार कांग्रेस को सफलता मिली। कांग्रेस के कीरत सिंह कंषाना
4- 1990 में जनता दल से गजराज सिंह सिकरवार
5- 1993 और 1998 में बसपा से एंदल सिंह कंसाना
6- 2003 में बीजेपी के गजराज सिंह सिकरवार
7- 2008 में कांग्रेस से एंदल सिंह कंसाना
8- 2013 में बीजेपी के सत्यपाल सिंह सिकरवार
9- 2018 में कांग्रेस से एंदल सिंह कंसाना
10-2020 उपचुनाव में कांग्रेस के अजब सिंह कुशवाह












Click it and Unblock the Notifications