Morena news: मुरैना पुलिस को मिली सफलता, दो डकैत गिरफ्तार
Morena पुलिस ने डकैत गुड्डा गुर्जर गैंग के दो डकैतों को पकड़ लिया है। पकड़े गए दोनों डकैतों पर दस-दस हजार रुपए का इनाम भी घोषित था। मुरैना पुलिस ने इन डकैतों को लोहागढ़ के जंगलों से गिरफ्तार किया है। मुरैना पुलिस अब डकैत गुड्डा गुर्जर की तलाश में जुट गई है।
Recommended Video

लोहागढ़ में सर्चिंग कर रही थी पुलिस
मुरैना पुलिस लगातार डकैत गुड्डा गुर्जर की तलाश में लोहागढ़ और पहाड़ गढ़ के जंगलों में सर्चिंग कर रही है। लोहागढ़ डकैत गुड्डा गुर्जर का गांव है इसलिए मुरैना पुलिस की सबसे ज्यादा सर्चिंग लोहागढ़ के जंगलों में चल रही है। मुरैना पुलिस डकैत गुड्डा गुर्जर की तलाश लोहागढ़ के जंगलों में कर ही रही थी कि अचानक पुलिस का सामना डकैत गुड्डा गुर्जर के दो सदस्यों से हो गया।
पुलिस ने दोनों डकैतों को किया गिरफ्तार
पुलिस जब लोहागढ़ के जंगलों में सर्चिंग कर रही थी तभी पुलिस का सामने डकैत गुड्डा गुर्जर गैंग के सदस्य हरिया गुर्जर और खलीफा से हो गया। पुलिस को देखकर खलीफा और हरिया गुर्जर ने भागने की कोशिश भी की लेकिन पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए दोनों डकैतों को दबोच लिया और उन्हें नूराबाद थाने ले आई।
दोनों डकैतों पर है इनाम
पुलिस ने जिन दोनों डकैतों को पकड़ने में सफलता हासिल की है उन दोनों ही डकैतों पर पुलिस द्वारा इनाम भी घोषित है। हरिया और खलीफा पर पुलिस द्वारा दस-दस हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया है। अब यह दोनों ही डकैत पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं।
डकैत गुड्डा गुर्जर की तलाश तेज
डकैत गुड्डा गुर्जर गैंग के दो सक्रिय सदस्य पुलिस के हाथ आ जाने के बाद अब डकैत गुड्डा गुर्जर की तलाश पुलिस ने और तेज कर दी है। गैंग के 2 सदस्य पकड़े जाने के बाद डकैत गुड्डा गुर्जर पहले से कमजोर हुआ है इसलिए पुलिस उसे जल्द से जल्द पकड़ना चाहती हैं।
ये भी पढ़ें-Morena news: अब राजस्थान के खूंखार डकैत केशव गुर्जर ने ली चंबल के बीहड़ों में शरण