Morena News: टीचर ने कोचिंग सेंटर से निकाला तो छात्र ने बुला लिए गुंडे, वारदात देख चीखने लगीं छात्राएं
Morena News: मध्य प्रदेश के मुरैना जिले से कोचिंग टीचर के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पूर्व छात्र ने कोचिंग में घुसकर टीचर की पिटाई कर दी। घटना में आरोपी के दो साथी भी शामिल थे। मारपीट की यह वारदात कोचिंग में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। इधर पुलिस ने शिक्षक की शिकायत पर तोन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
दरअसल, कोतवाली क्षेत्र के कंसाना गली में बच्चों को पढ़ा रहे मैथमेटिक्स के शिक्षक को पूर्व छात्र ने कोचिंग में घुसकर अपने दो अन्य साथियों के साथ डंडे से जमकर पीटा और जान से मारने की धमकी दी है।

शहर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत कंसाना गली दत्तपुरा में मैथमेटिक्स की कोचिंग करने वाले संदीप शुक्ला शिक्षक बच्चों को ट्यूशन पढ़ा रहे थे। तभी एक पूर्व छात्र आदित्य पुत्र मुकेश उपाध्याय निवासी रामनगर मुरैना अपने 2 अन्य साथियों के साथ आया और कोचिंग में अध्यापन कार्य कर रहे शिक्षक को बाहर खींचने लगा।
इस दौरान शिक्षक ने डंडा उठाकर आरोपियों को मारा तो आरोपियों ने डंडा छीनकर डंडे से शिक्षक की मारपीट कर डाली और जान से मारने की धमकी दी है। लोगों के एकत्रित होने पर आरोपी घटनास्थल से फरार हो गए हैं।
शिक्षक के साथ मारपीट की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित शिक्षक ने कोतवाली पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंप हैं और पुलिस द्वारा आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। बताया जाता है कि आरोपी छात्र आदित्य पूर्व में किसी एक छात्र के साथ मारपीट कर उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर चुका है। जिसके चलते शिक्षक संदीप शुक्ला ने उसे कोचिंग से निकाल दिया था, तभी से आरोपी शिक्षक को देख लेने की धमकी दे रहा था और प्रणाम स्वरूप आदित्य ने शिक्षक के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दे दिया।
संदीप के जानकारी मुताबिक वह क्लास रूम में पढ़ा रहे थे, तभी छात्र अपने दो साथियों के साथ चेहरे पर कपड़ा बांधकर आया। वह सीधा क्लास में घुस आया और उन्हें बाहर खींचकर ले जाने की कोशिश करने लगा। उन्होंने बचाव में डंडा उठाया। आरोपियों ने यही डंडा छीनकर उनके साथ मारपीट की है।












Click it and Unblock the Notifications