Morena News: 40 फुट गहरे बोरवेल में गिरा स्ट्रीट डॉग, बुलाई गई JCB, 20 घंटे से रेस्क्यू जारी
Morena News: मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में बोरवेल में गिरे स्ट्रीट डॉग को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। पुलिस और प्रशासन की टीम लगातार 20 घंटे से राहत और बचाव कार्य में लगी हुई है।
बता दे शहर के पुलिस लाइन 16 बीघा इलाके में बुधवार की शाम एक श्वान का बच्चा बोरवेल में गिर गया था। बच्चा बोरवेल के पाइप के बगल से मिट्टी धंसकने से खाली हुई जगह में गिरा है।

पहले लोगों ने प्रयास किया, लेकिन वह निकला नहीं। रात 9:00 बजे नगर निगम के कर्मचारी लोडर मशीन लेकर पहुंचे थे। तब से रात तक मशीन से खुदाई जारी रही।
श्वान का बच्चा लगभग 30 से 40 फीट गहराई में बताया जा रहा है। लेकिन रात में बच्चे की आवाज आना बंद हो गया। इसके बाद रेस्क्यू आपरेशन बंद कर दिया गया।
गुरुवार सुबह जब बोरवेल से फिर कुत्ते के बच्चे की आवाज आना शुरू हुआ तो पुलिस लाइन के आरआई के नेतृत्व में फिर से कुत्ते के बच्चे को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। मौके पर लगातार खुदाई की जा रही है। जिससे कुत्ते के बच्चे को निकाला जा सके। पूरा ऑपरेशन पुलिस बल निगम के सहयोग से चला रहा है।
रेस्क्यू ऑपरेशन को देखने के लिए शहर के लोग भी एकत्रित हो गए हैं। सभी को उम्मीद है कि रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद कुत्ते के बच्चे को बचा लिया जाएगा।
चूंकि इस तरह का किसी पशु को बचाने के लिए रेस्क्यू आपरेशन चलाया जा रहा है। इसलिए भी शहर भर में चर्चा का विषय बना है। पुलिस के अफसरों का कहना है कि सब कुछ ठीक रहा तो कुत्ते के बच्चे को सकुशल बचा लिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications