Morena News: माला पीरो रही प्रेमिका के सीने में मारी गोली, फिर खुद की कनपटी पर तमंचा रखकर ट्रिगर दबा दिया
Morena News: मुरैना जिले के जौरा थाना प्रभारी ओपी रावत घटनास्थल पर पहुंच गए। उन्होंने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जौरा भेजवाया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

Recommended Video

Morena News: मुरैना जिले के बीच बाजार में एक सनकी प्रेमी ने पहले प्रेमिका को गोली मारी और फिर खुद को गोली मार ली। वारदात के बाद दोनों की मौत हो गई। पूरा मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है। गोली चलने से वहां भगदड़ मच गई। घटना मुरैना के जौरा कस्बे में शुक्रवार लगभग 12:00 बजे की है।
जौरा के थाना प्रभारी ओपी रावत के अनुसार जौरा निवासी 18 वर्षीय विजय प्रजापति वहीं रहने वाली युवती सोनिया पटवा से प्रेम करता था। युवती बाजार में ही माला पिरोने का काम करती थी। शुक्रवार सुबह लगभग 12:00 बजे विजय हनुमान चौराहे पर आया। यहां से अंदर बाजार में मौजूद मंदिर में वह सोनिया से बातचीत करने लगा। देखते ही देखते दोनों में लड़ाई होने लगी।उसने करीब आधे घंटे तक झगड़ा किया।
बाचतीत के बाद कमर से उसने कट्टा निकालकर उसे गोली मार दी। गोली एक फीट दूर से मारी गई। सोनिया को गोली लगते ही वह जमीन पर गिर गई। गोली मारने के बाद वह लगभग 100 फीट तक भागा। लेकिन बाजार में भीड़ होने के कारण वह ज्यादा दूर जा नहीं सका। अपने बचने का कोई चारा न देखते हुए उसने खुद की कनपटी पर कट्टा लगाकर गोली मार दी। लड़के के सिर से खून का फव्वारा फूट पड़ा। वह जमीन पर गिर पड़ा।
बीच बाजार में गोलियों की गड़गड़ाहट सुनकर हड़कंप मच गया। भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। देखते ही देखते व्यापारी दुकानों के शटर नीचे गिरने लगे। जौरा थाना प्रभारी ओपी रावत घटनास्थल पर पहुंच गए। उन्होंने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जौरा भेजवाया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम संबंध का है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications