भगवान से रिश्वत ले रहा था पटवारी, भगवान ने दे दी करनी की सजा
मुरैना में किसान भगवान नागर से रिश्वत ले रहे पटवारी अरुण दंडोतिया को लोकायुक्त की टीम ने रिश्वत लेते हुए पकड़ा
मुरैना, 31 अगस्त। चंबल के मुरैना जिले में एक पटवारी भगवान से रिश्वत ले रहा था और इसकी सजा भी पटवारी को तुरंत ही मिल गई। जैसे यह पटवारी ने भगवान से रिश्वत ली तो लोकायुक्त की टीम ने पटवारी धर दबोचा। अब लोकायुक्त की टीम पटवारी के रिश्वतखोरी का लेखा-जोखा तैयार कर रही है। पूरा मामला मुरैना के दत्तपुरा का है।
Recommended Video

गंज रामपुर के पटवारी ने मांगी रिश्वत
गंज रामपुर गांव के गरीब किसान भगवान नागर को अपनी जमीन का नामांतरण करवाना था। जमीन का नामांतरण करवाने के लिए भगवान नागर अपने गांव के पटवारी अरुण दंडोतिया के पास पहुंचे था। भगवान ने अरुण दंडोतिया से जब जमीन के नामांतरण की बात कही तो पटवारी अरुण दंडोतिया नहीं भगवान से रिश्वत मांगी।

₹7000 की मांग थी रिश्वत
पटवारी ने भगवान से ₹7000 की रिश्वत मांगी। गरीब किसान भगवान के पास पटवारी को देने के लिए इतने रुपए नहीं थे। भगवान ने पटवारी से कई बार गुजारिश की उसके पास इतने पैसे नहीं हैं लेकिन पटवारी अपनी जिद पर अड़ा रहा। काफी बातचीत के बाद पटवारी ₹5000 की रिश्वत पर राजी हो गया लेकिन भगवान के पास इतने भी पैसे नहीं थे।

भगवान ने ग्वालियर लोकायुक्त में की शिकायत
लाचार भगवान को जब कोई रास्ता नहीं सूझा तो भगवान सीधा ग्वालियर लोकायुक्त पहुंचा। यहां भगवान ने ग्वालियर लोकायुक्त को पूरी पीड़ा बताई जिसके बाद ग्वालियर लोकायुक्त ने भगवान को एक वॉइस रिकॉर्डर दिया और इस वॉइस रिकॉर्डर में भगवान और पटवारी के बीच की रिश्वत के लेनदेन की रिकॉर्डिंग कर ली है।

रिकॉर्डिंग के आधार पर मामला दर्ज करते हुए शुरू की कार्यवाही
भगवान और पटवारी के बीच हुई रिश्वत की रिकॉर्डिंग हाथ आ जाने पर लोकायुक्त की टीम ने पहले पटवारी के खिलाफ मामला दर्ज किया। पटवारी और भगवान के बीच ₹3500 में सौदा तय हो गया था। लोकायुक्त की टीम ने भगवान को ₹3500 दिए और पटवारी के पास भेज दिया।

भगवान से रिश्वत लेते ही लोकायुक्त ने पकड़ा
योजनाबद्ध तरीके से लोकायुक्त की टीम ने भगवान को ₹3500 देकर पटवारी के पास भेजा। पटवारी ने भगवान को दत्तपुरा स्थित निवास पर बुला लिया। यहां पटवारी ने भगवान से जैसे ही पैसे लिए तो लोकायुक्त की टीम ने पटवारी को पकड़ लिया।












Click it and Unblock the Notifications