Morena News: बीजेपी नेता के घर में घुसकर बंदूक की नोक पर सरेआम अपहरण, मुरैना पुलिस ने 2 घंटे में छुड़ाया
Morena News: मुरैना जिले के नूराबाद थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े हथियारों के बल पर कर सवार बदमाशों ने घर में घुसकर भाजपा नेता का अपहरण कर लिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस अपहृत को छुड़ाने के लिए बेंड़ा गांव पहुंची तो वहां आरोपितों की समर्थक भीड़ ने पुलिस पर पथराव और फायरिंग कर दी। जान बचाने के लिए पुलिसकर्मी इधर-उधर भाग कर अपनी जान बचाई।
गनीमत रही कि हमले में कोई घायल नहीं हुआ। 2 घंटे के अंदर पुलिस ने अपहरण हुए नेता को मुक्त कराते हुए एक महिला सहित 7 आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। इस वारदात में बीजेपी नेता और मुरैना नगर निगम में उपनेता प्रतिपक्ष डॉक्टर योगेंद्र मावई का आरोप है कि उनके भाई को मुक्त करने के एवज में 40 लाख रुपये की मांग की गई थी। जबकि एएसपी डॉक्टर अरविंद ठाकुर ने फिरौती मांगने की बातें खारिज की हैं।

जानकारी अनुसार डॉक्टर योगेंद्र मावई के बड़े भाई सुरेश मावई पुत्र सरनाम सिंह मावई का घर नूराबाद में पुलिस थाने से कुछ ही दूरी पर है। शुक्रवार की दोपहर 1 बजे के करीब 50 वर्षीय सुरेश मावई अपने घर के बाहर चबूतरे पर बैठे थे। इसी दौरान 2 बोलेरो गाड़ियों में भरकर 10 से 12 हथियारबंद आए। पहले तो सुरेश मावई के साथ मारपीट की फिर गाड़ी में बैठ कर अपहरण कर ले गए।












Click it and Unblock the Notifications