Sheopur News: फर्जी दिव्यांग सर्टिफिकेट लगाकर नौकरी की हासिल, श्योपुर DEO ने 4 शिक्षकों को किया बर्खास्त
Sheopur teachers News: मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले में 4 शिक्षकों ने फर्जी तरीके से दिव्यांग प्रमाण पत्र लगाकर नौकरी हासिल कर ली। मामले की शिकायत होने पर 4 शिक्षकों की सेवा समाप्त कर दी गई है। जिला शिक्षा अधिकारी ने कार्यवाही करते हुए चारों को बर्खास्त कर दिया है। अब आरोपी शिक्षकों पर एफआईआर (FIR) दर्ज कराने की तैयारी की जा रही है।
बात दे एमपी के संविदा शिक्षक वर्ग-3 में भर्ती के दौरान फर्जी दिव्यांग मेडिकल सर्टिफिकेट बनवा कर नौकरी पाने वाले 4 शिक्षकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई है। श्योपुर जिला शिक्षा अधिकारी रविंद्र सिंह तोमर ने जिले में फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र लगाकर नौकरी हासिल करने वाले 4 शिक्षकों की सेवा समाप्त कर, उन्हें बर्खास्त कर दिया है। यह सभी आरोपी शिक्षक मुरैना जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

जिला अस्पताल का बनवाया फर्जी दिव्यांग सर्टिफिकेट
बताया जा रहा है कि चारों आरोपियों ने मुरैना जिला अस्पताल का फर्जी दिव्यांग सर्टिफिकेट तैयार करवा कर शिक्षा विभाग में नौकरी पाने के लिए जमा किए थे। इस फर्जीवाड़े में व्यापम वर्ग-3 शिक्षक भर्ती परीक्षा में मुरैना जिले के सबसे ज्यादा दिव्यांग शिक्षक भर्ती हुए थे। इन दिव्यांग प्रमाण पत्र के आधार पर अकेले मुरैना से मध्य प्रदेश के अन्य जिलों की तुलना में 70 फीसदी दिव्यांग शिक्षक भर्ती हुए। यह आंकड़े बेहद चौंकाने वाले थे। शिकायत मिलने के बाद शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन ने जांच करने का निर्णय लिया। इसके बाद जांच शुरू की गई। जिसमें एक बड़े फर्जीबाड़े का खुलासा हुआ है।
तीन ने नौकरी कर ली थी ज्वाइन
जिला शिक्षा अधिकारी रविंद्र सिंह तोमर ने बताया कि हमें शिकायत मिली थी कि फर्जी तरीके से कई शिक्षकों ने दिव्यांग सर्टिफिकेट लगाकर नौकरी हासिल की है। हमने ऐसे 4 शिक्षकों को जांच के बाद बर्खास्त कर दिया है साथ ही इन आरोपी शिक्षकों के खिलाफ FIR दर्ज कराने की भी तैयारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि इन चारों में से तीन ने नौकरी ज्वाइन कर ली थी जबकि एक ज्वाइन करने वाला था।












Click it and Unblock the Notifications