अवैध संबंधों के शक में पत्नी की हत्या कर कटा सिर लेकर थाने पहुंचा पति, देखकर पुलिस भी रह गई सन्न

Morena News, मुरैना। मध्यप्रदेश में पत्नी की हत्या का चौंका देने वाला मामला सामने आया है। एक पति ने पत्नी की हत्या कर उसका कटा हुआ सिर लेकर पुलिस थाने पहुंच गया।

Husband reached police station with wifes chopped head

हाथ में कटा सिर देख एक बारगी तो पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए, मगर बाद में जब आरोपी पूरी कहानी सिलेसिलेवार बयां की तो पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

 आरो​पी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग

आरो​पी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग

वहीं, ऐसी दर्दनाक घटना का पता चलने पर सैकड़ों ग्रामीण भी पुलिस थाने पहुंचे और आरो​पी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की। मुरैना पुलिस अधीक्षक रियाज इकबाल ने बताया कि जिले के महुआ थाना क्षेत्र के केदारपुर में रहने वाले कल्याण सिंह उर्फ करू शाक्य को अपनी पत्नी पंकज के चरित्र पर शक था। उसे शक था कि पत्नी पंकज के गांव के लोगों से अवैध संबंध हैं।

दोनों के बीच कई बार कहासुनी हो चुकी थी

दोनों के बीच कई बार कहासुनी हो चुकी थी

इस बात को लेकर दोनों के बीच कई बार कहासुनी हो चुकी थी। बुधवार को कल्याण सिंह घर आया और पत्नी पंकज की गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार किया और तब तक वार करता रहा जब तक उसकी गर्दन धड़ से अलग नहीं हुई। हैवानियत की सारी हदें पार करने वाला कल्याण सिंह यहीं पर नहीं रुका। इसके बाद वह कटे हुए सिर को लेकर महुआ पुलिस थाने में पहुंच गया।

 आस-पास के पुलिस थानों का जाब्ता भी तैनात किया

आस-पास के पुलिस थानों का जाब्ता भी तैनात किया

रास्ते में जिसने भी उसे कटा हुआ सिर लेकर जाते देखा उसकी भी रूह कांप उठी। ऐसे में देखते ही देखते पुलिस थाने पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ भी एकत्रित हो गई। ऐहतिहात के तौर आस-पास के पुलिस थानों का जाब्ता भी वहां तैनात किया गया। पुलिस ने आरोपी पति को अरेस्ट करके उसके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+