Morena news: बिजली कनेक्शन काटने गई विद्युत विभाग की टीम पर हमला, सुरक्षाकर्मी से बंदूक छीनने की कोशिश

मुरैना में बिजली विभाग की टीम पर हमला, विद्युत कनेक्शन काटने गई थी टीम, उपभोक्ता ने परिजनों के साथ मिलकर किया हमला, सुरक्षाकर्मी से बंदूक छीनने की कोशिश

Morena में विद्युत कनेक्शन काटने गई बिजली विभाग की टीम पर उपभोक्ता ने अपने परिजनों के साथ मिलकर हमला बोल दिया। उपभोक्ता के परिवार ने विद्युत विभाग की टीम के साथ गाली गलौज करते हुए न केवल मारपीट की बल्कि टीम में मौजूद सुरक्षाकर्मी की बंदूक को भी छीनने का प्रयास किया गया। विद्युत विभाग की टीम ने जौरा थाने में मारपीट करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है।

morena

Recommended Video

    बिजली विभाग की टीम के साथ की गई मारपीट

    जौरा इलाके का है पूरा मामला
    जौरा में रहने वाले विद्युत उपभोक्ता दिनेश पाराशर पर विद्युत विभाग का ₹85000 का बिजली का बिल बकाया हो गया था। उपभोक्ता द्वारा बिल जमा न करने की स्थिति में विद्युत विभाग की एक टीम उपभोक्ता के घर पर बिजली का कनेक्शन काटने के लिए पहुंच गई। तभी उपभोक्ता दिनेश पाराशर ने अपने परिजनों के साथ मिलकर टीम का विरोध करना शुरू कर दिया।

    पहले की गाली गलौज फिर की पिटाई
    उपभोक्ता ने बिजली विभाग की टीम के साथ पहले गाली गलौज करना शुरू किया इसके बाद हाथों में डंडा लेकर बिजली विभाग की गाड़ी पर डंडे बरसाना शुरू कर दिए और बिजली विभाग की टीम के साथ मारपीट की।

    सुरक्षाकर्मी की बंदूक छुड़ाने की कोशिश
    बिजली विभाग की टीम के साथ सुरक्षाकर्मी के तौर पर बीके शर्मा मौजूद थे लेकिन सुरक्षाकर्मी की बंदूक को ही हमला करने वाले लोगों ने छीनने की कोशिश की।सुरक्षा कर्मी ने जैसे-तैसे अपनी बंदूक बचाई लेकिन इस दौरान हमलावर काफी आक्रामक नजर आए।

    जौरा थाने में हुई तीन आरोपियों पर एफआईआर दर्ज
    विभाग की टीम के साथ हुई मारपीट के बाद बिजली विभाग की टीम सीधा जौरा थाने पहुंच गई। यहां बिजली विभाग की टीम ने उपभोक्ता दिनेश पाराशर समेत तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। शासकीय कार्य में बाधा समेत मारपीट एवं अन्य धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज करवाई गई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+