Morena News: बाल सुधार गृह की खिड़की तोड़कर 8 नाबालिग हुए फरार, हत्या, रेप जैसे जघन्य अपराधों में थे शामिल
Morena News:
Morena News: मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के बाल संप्रेषण गृह से रविवार को 8 नाबालिग फरार हो गये। सीएसपी अतुल सिंह ने बताया कि हत्या, हत्या का प्रयास और मादक पदार्थ से संबंधित अधिनियम और पोक्सो कानून के तहत इन्हें संप्रेषण गृह भेजा गया था। लेकिन ये नाबालिग रविवार का फायदा उठाकर बाल संप्रेषण गृह की खिड़की तोड़कर फरार हो गये।
मुरैना पुलिस ने बाल संप्रेषण गृह से भागे सभी आठ बाल अपचारियों की तलाश शुरू कर दी है। इसकी सूचना तुरंत बाल संप्रेषण गृह के सुरक्षाकर्मियों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। सभी बाल अपचारियों की तलाश की जा रही है।

सीएसपी अतुल सिंह ने जानकारी दी कि बाल अपचारियों ने संप्रेषण गृह से निकलने के लिए खिड़की को तोड़कर 1.5 फीट लंबा होल किया। रविवार का फायदा उठाते हुए वे शौचालय में गए। लोहे के माध्यम से उन्होंने खिड़की को लगातार काट-काटर उसनमें होल किया और फिर उसे तोड़ा। इसके बाद ईंट रखकर उसपर चढ़ते गए और एक-एक कर भाग गए। संप्रेषण गृह में कुल 12 बाल अपचारी थे। जिनमें से 8 भाग गए हैं।
सीएसपी अतुल सिंह ने जानकारी दी कि इस मामले में वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। फरार हुए सभी बाल अपचारियों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम गई हुई है। जल्द ही सब को पकड़ लिया जाएगा। जानकारी अनुसार बाल संप्रेषण गृह से भागे हुए आठ बाल अपचारी में से चार भिंड के, तीन मुरैना और एक श्योपुर के रहने वाले हैं। यह सभी बाल अपचारी गंभीर अपराधों के आरोपी हैं।












Click it and Unblock the Notifications