यहां पर 'मोदी-मोदी चिल्लाने' के बाद खुलते हैं घरों के दरवाजे, पोस्टर पर सूचना भी लिखी है

Morena News, मुरैना। लोकसभा चुनाव 2019 (Lok sabha Elections 2019) के प्रथम चरण का मतदान गुरुवार से यूपी समेत कई राज्यों में शुरू हो चुका है, वहीं कई राज्यों में अभी चुनाव प्रचार परवान पर है। प्रत्याशी और उनके समर्थक अपने-अपने अंदाज में चुनाव प्रचार कर रहे है। चुनाव प्रचार को रोचक बनाने में भी कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला मध्य प्रदेश के मुरैना में सामने आया है।

Doorbell Closed Say Modi Modi poster front of home at Morena Madhya pradesh

दरअसल, (Modi Modi Poster in Morena) मुरैना में आम चुनाव 2019 के समर में रोचक नजारे दिखाई देने लगे हैं। मुरैना शहर के रामनगर क्षेत्र में दर्जनों घरों के दरवाजों पर लगे पोस्टर चौंका रहे हैं। दरवाजों के समीप पोस्टर पर लोगों ने प्रिंट कराया है डोर बेल खराब है। कृपया दरवाजा खुलवाने के लिए मोदी-मोदी चिल्लाएं।

Doorbell Closed Say Modi Modi poster front of home at Morena Madhya pradesh

मुरैना रामनगर लोगों ने अपने-अपने घरों के दरवाजों पर एक पर्चा चस्पा किया है, जिस पर लिखा गया है कि उनके घर की घंटी खराब हो गई ओर दरबाजा खुलबाने के लिए मोदी मोदी चिल्लाएं। रामनगर के मनीष शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश का विकास किया है। भारतीय सेना ने पाकिस्तान में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक की है। इसके अलावा देश में 5 लाख तक फ्री इलाज के लिए योजना बनाई गई। उज्ज्वला गैस योजना व कई विकास कार्य किये हैं।

Doorbell Closed Say Modi Modi poster front of home at Morena Madhya pradesh

इसलिए हम चाहते हैं कि दोबारा भी देश के प्रधानमंत्री मोदी ही बने। तभी उन्हें आयडिया आया कि क्यों न कुछ हटकर किया जाए। इसलिए उन्होंने अपनी डोरबेल के नीचे कागज पर लिखवाया है कि डोरबेल खराब है। इसलिए घंटी न बजाएं। बल्कि मोदी-मोदी चिल्लाएं। उनके इस तरकीब से लोगों ने भी अपने घरों पर पोस्टर लगाए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+