मुरैना में बुलडोजर का डर दिखाकर हो गई अनोखी ठगी

मुरैना में बुलडोजर का डर दिखाकर पूर्व सरपंच सुरेश के साथ उसके ही चचेरे भाईयों ने कर ली ठगी

मुरैना, 15 अगस्त। अब तक तो आपने कई ऑनलाइन और ऑफलाइन ठगी के किस्सों के बारे में सुना होगा लेकिन आज हम आपको एक ऐसे ठगी के किस्से के बारे में बताने जा रहे हैं जो अपने आप में एकदम अलग है। अलग इसलिए क्योंकि इसका तरीका भी एकदम अलग है। मुरैना में बुलडोजर के नाम पर एक पूर्व सरपंच के साथ उसके ही दो चचेरे भाइयों ने ठगी कर ली, क्या है पूरा मामला आइए आपको बताते हैं।

boldozer

पंचायत चुनाव के दौरान पूर्व सरपंच की हुई थी पुलिस कर्मियों से बहस
मुरैना में पिछले दिनों हुए पंचायत चुनाव के दौरान बामोर में पूर्व सरपंच सुरेश का और थाने में पदस्थ पुलिस कर्मियों के बीच बहस हो गई थी। उस समय पूर्व सरपंच सुरेश कुशवाहा को नहीं मालूम था कि पुलिस से हुआ यह विवाद उसके साथ ठगी का कारण बन जाएगा।

पूर्व सरपंच के चचेरे भाइयों बना दिया बेवकूफ
पुलिस के साथ सुरेश कुशवाहा के विवाद की जानकारी उसके दो चचेरे भाइयों राजेंद्र कुशवाहा और अनिल कुशवाहा को लग गई थी। राजेंद्र और अनिल ने इसका फायदा उठाया और सुरेश कुशवाहा को डराने लगे। राजेंद्र और अनिल ने सुरेश से कहा कि पुलिस तुम पर कार्रवाई करने वाली है, बुलडोजर मंगा लिया गया है और जल्दी तुम्हारे घर पर बुलडोजर चला दिया जाएगा।

बुलडोजर का डर दिखाकर ले लिए ₹110000
राजेंद्र और अनिल ने सुरेश को बुलडोजर का डर दिखाया। इसके बाद उन्होंने कहा कि वह पुलिस वालों से सेटिंग कर लेंगे, लेकिन इसके बदले में रुपए देने होंगे। बुलडोजर की डर की वजह से सुरेश रुपए देने तैयार हो गया। राजेंद्र और अनिल ने सुरेश से ₹110000 पुलिस वालों को देने के नाम पर ले लिए।

जब सुरेश थाने पहुंचा तब हुआ खुलासा
पिछले दिनों पूर्व सरपंच सुरेश जब थाने में रखी अपनी बाइक को लेने के लिए पहुंचा तब इस पूरे मामले का खुलासा हो गया कि बुलडोजर का डर दिखाकर उसके ही चचेरे भाइयों ने उसके साथ ठगी कर ली है और पुलिस वालों को देने के नाम पर जो पैसे दोनों भाइयों ने ले लिए थे वह पुलिस वालों को देने की बजाय उन्होंने खुद ही रख लिए जबकि पुलिस द्वारा तो उसके खिलाफ कोई भी बुलडोजर की कार्यवाही नहीं होने वाली थी।

एसपी ऑफिस पहुंच कर दिया शिकायती आवेदन
अपने साथ हुई ठगी की जानकारी जब सुरेश को लगी तो वह राजेंद्र और अनिल के पास पहुंचा और उनसे रुपए वापस मांगे। इस पर राजेंद्र और अनिल ने कहा कि वह तो रुपए पुलिस को दे चुके हैं इसलिए तुम पर कार्रवाई नहीं हुई है। सुरेश समझ गया कि उसके साथ ठगी हो गई है। सुरेश सीधा एसपी ऑफिस पहुंचा और राजेंद्र एवं अनिल पर कार्रवाई करवाने के लिए एसपी को शिकायती आवेदन दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+