लड़की बोली-'शादी तुझी से हो मेरी चाहे शादी के दिन मर जाऊं', लड़का पहुंच गया थाने

मुरेना मे शादी की जिद पर अड़ी लड़की से परेशान होकर लड़का पहुंच गया पुलिस स्टेशन

मुरैना, 12 मई। शादी तुझी से हो मेरी चाहे शादी के दिन मर जाऊं, यह ऐलान भरी पंचायत में एक लड़की ने कर दिया है। चंबल इलाके की रहने वाली एक लड़की का दिल अपने ही गांव के एक लड़के पर आ गया। लड़की, लड़के पर इतनी फिदा हो गई कि उसने लड़के से शादी करने का प्रस्ताव रखा। लड़का जब शादी करने के लिए तैयार नहीं हुआ तो लड़की ने पंचायत बुला ली और भरी पंचायत में लड़के से शादी करने का ऐलान कर दिया। यह पूरा मामला मुरैना जिले के टोंगा गांव का है।

love

दरअसल टोंगा गांव में रहने वाले नवलेश कुशवाह की अपने ही गांव की एक लड़की से मित्रता थी। 2 साल पहले लड़की ने नवलेश कुशवाह से अपने प्यार का इजहार किया लेकिन नवलेश कुशवाह ने लड़की का प्यार स्वीकार नहीं किया। लड़की ने फिर भी हार नहीं मानी और वह लगातार नवलेश से अपने प्यार को स्वीकार करने की जिद करती रही। नवलेश भी झुकने को तैयार नहीं था और उसने लड़की का प्रस्ताव स्वीकार नहीं किया लेकिन लड़की भी चंबल की बेटी है लिहाजा पीछे हटने को तैयार नहीं है। लड़की ने भी ठान ली वह शादी करेगी तो नवलेश के साथ ही करेगी। लड़की ने नवलेश से शादी करने की बात अपने घरवालों को बताई। फिर क्या था घर वालों ने भी नवलेश पर शादी के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया। नवलेश जब नहीं माना तो लड़की ने खाना पीना छोड़ दिया।

भरी पंचायत मे लड़की ने किया प्यार का ऐलान

लड़की द्वारा खाना पीना छोड़े जाने पर लड़की के परिजन और आक्रोशित हो गए। इसके बाद गांव में पंचायत बुलाई गई। पंचायत में लड़की ने खुलेआम ऐलान कर दिया कि वह शादी करेगी तो नवलेश से ही करेगी भले ही वह शादी के दिन क्यों ना मर जाए। लड़की का खुलेआम ऐलान देखकर नवलेश के भी होश उड़ गए। नवलेश पर सामाजिक और पारिवारिक दबाव बढ़ने लगा। इतना ही नहीं नवलेश को धमकियां भी मिलने लगीं। घबराए नवलेश ने सीधा सबलगढ़ थाने पहुंचकर पुलिस की शरण ली है।

धमकियां मिलने पर नवलेश ने लगाई पुलिस से मदद की गुहार

नवलेश ने पुलिस में शिकायती आवेदन देकर गुहार लगाई है कि गांव की लड़की द्वारा जबरन शादी करने का दबाव बनाया जा रहा है और उसके परिजन लगातार जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं इसलिए नवलेश को परिवार समेत सुरक्षा चाहिए। हालांकि पुलिस अधिकारियों का इस मामले में कहना है कि लड़का और लड़की दोनों बालिग हैं और उनकी 2 साल तक मित्रता भी रही है एक ही समाज के हैं तो उन्हें आपस में बातचीत करके समझौता कर लेना चाहिए इसमें पुलिस का कोई काम नहीं है। फिलहाल लड़की की यह दबंग भरी प्रेम कहानी पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+