भाजपा के दिग्गज नेता की कॉल रिकॉर्डिंग वायरल, कांग्रेस प्रत्याशी को चुनाव जिताने की हो रही बात

Moena News in Hindi, मुरैना। लोकसभा चुनाव 2019 में 19 मई को अंतिम चरण का मतदान और 23 मई को मतगणना होनी है। इस बीच मध्य प्रदेश में पूर्व प्रधानमंत्री के भतीजे और पूर्व मंत्री की कॉल रिकॉर्डिंग का ऑडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जिसमें कांग्रेस प्रत्याशी जीताने में मदद की बात कही जा रही है।

BJP

सोशल मीडिया में वायरल हो रहे ऑडियो में आवाज श्योपुर के बीजेपी सांसद रहे व पूर्व मंत्री अनूप मिश्रा की होने की दावा किया जा रहा है, हालांकि वन इंडिया वायरल ऑडियो में आवाज अनूप मिश्रा की होने की पुष्टि नहीं करता है। कथित ऑडियो में अनूप मिश्रा कांग्रेस नेताओं को जिताने की बात कहते सुने जा रहे है।

कथित ऑडियों के वायरल होने पर अनूप मिश्रा ने कहा है कि वे ऐसे किसी वायरल ऑडियो के बारे में नहीं जानते हैं। इसलिए वे इसका न तो खंडन करते हैं और न ही विखंडन करते हैं। कथित ऑडियो में अनूप मिश्रा अजय पाल सिंह नामक किसी व्यक्ति से बात करते हुए सुनाई दे रहे हैं और खुलकर कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में काम करने की बात स्वीकारते हैं। इनमें कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन की बात ऑडियो में सुनाई पड़ती है। ऑडियो में प्रदेश की कई सीटों पर दोनों लोगों की बातचीत सुनाई दे रही है, जिसमें भोपाल की बीजेपी प्रत्याशी प्रज्ञा सिंह का भी नाम लिया है।

इस मामले में अनूप मिश्रा का कहना है कि मैं ऐसे किसी वायरल ऑडियो के बारे में जानकारी नहीं रखता हूं। न तो मैं सोशल मीडिया पर हूं और न ही वायरल ऑडियो-वीडियो के बारे में कोई जानकारी मेरे संज्ञान में है। उन्होंने कहा कि यह तो वायरल करने वाले व्यक्ति से पूछताछ होनी चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+