मुरैना में बीजेपी का नहीं रहा खास प्रदर्शन, आप ने भी खोला खाता
मुरैना की पोरसा और अंबाह नगर पालिका में बीजेपी को उम्मीद के मुताबिक परिणाम नहीं मिल सके।
मुरैना, 17 जुलाई। मुरैना के अंबाह और पोरसा नगर पालिका के परिणाम बीजेपी के लिए ठीक आए है लेकिन इन्हें बीजेपी के लिए अच्छे नहीं कहा जा सकता है। पोरसा नगर पालिका में बीजेपी ने पांच सीट पर जीत हासिल की तो कांग्रेस ने भी यहां पांच सीट पर अपना परचम लहराया है जबकि अंबाह नगर पालिका मे बीजेपी ने 9 सीट हासिल करते हुए कांग्रेस को पांच सीट तक ही सीमित कर दिया है।

आम आदमी पार्टी की हुई चंबल मे एंट्री
आम आदमी पार्टी के लिए इस बार के निकाय चुनाव में अच्छी खबर निकल कर सामने आई है। आम आदमी पार्टी ने पोरसा नगर पालिका में एक सीट पर जीत हासिल करके चंबल की राजनीति में अपनी एंट्री कर ली है। पोरसा नगर पालिका के वार्ड दस से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी ने जीत दर्ज कराई है। इस तरह चंबल में आम आदमी पार्टी की तरफ से एक जनप्रतिनिधि जनता को मिल गया है।
पोरसा नगर पालिका में कांग्रेस को मिली पांच सीट
पोरसा नगर पालिका में कांग्रेस को पांच सीट ही हासिल हो सकी लेकिन अच्छी बात ये रही कि कांग्रेस ने बीजेपी के बराबर सीट हासिल की है। कांग्रेस ने पोरसा नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 3,4,5,13,14 पर जीत हासिल की है। हालांकि कांग्रेस को अन्य वार्ड से भी जीत की उम्मीद थी लेकिन ऐसा नहीं हो सका।
पोरसा नगर पालिका में बीजेपी को करना पड़ा पांच सीट से संतोष
पोरसा नगर पालिका में बीजेपी को भी पांच सीट से ही संतोष करना पड़ा। पोरसा नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 1,2,7,8,15 पर बीजेपी ने कब्जा किया है। हालांकि बीजेपी पोरसा नगर पालिका की सभी सीट पर जीत का दावा कर रही थी लेकिन बीजेपी की झोली में पांच सीट ही आ सकी।
अंबाह नगर पालिका में कांगेस पांच और बीजेपी को मिली नौ सीट
अंबाह नगर पालिका में कांग्रेस को पोरसा की तरह ही पांच सीट पर जीत मिली है। कांग्रेस ने अंबाह नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 3,4,10,16,17 पर जीत हासिल की है। बीजेपी ने अंबाह नगर पालिका में कांग्रेस से ज्यादा सीटें हासिल की है। बीजेपी ने अंबाह नगर पालिका में 9 सीट पर कब्जा किया है। वार्ड क्रमांक 5,7,8,911,13,14,15 पर बीजेपी जीती है।
अंबाह और पोरसा नगर पालिका में आठ निर्दलीय प्रत्याशी भी जीते
अंबाह और पोरसा नगर पालिका में बीजेपी और कांग्रेस के अलावा आठ निर्दलीय प्रत्यासी भी जीतकर आए हैं। अंबाह के वार्ड क्रमांक 1,2,6,12 में निर्दलीय प्रत्यासी चुनाव जीते हैं। इसी तरह पोरसा नगर पालिका में भी चार निर्दलीय प्रत्याशी जीत हासिल करने में सफल रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications