मुरादाबाद: बीच-बाजार महिला ने गर्भवती सौतन को गोलियों से भूना, पिस्टल हाथ में लेकर शव के चारों तरफ घूमती रही
मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में एक महिला ने अपनी 7 महीने की गर्भवती सौतन की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना को उस वक्त अंजाम दिया गया, जब महिला दवाई लेकर घर वापस लौट रही थी। हत्या करने के बाद महिला मौके पर ही पिस्टल को हाथ में लिए शव के पास ही घूमती रही। आसपास खड़े लोग तमाशबीन बने रहे। इस दौरान किसी ने भी महिला को बचाने का प्रयास नहीं किया। हत्या के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने हत्या करने वाली महिला को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि इस घटनाक्रम का एक वीडियो भी सामने आया है।
Recommended Video

वारदात मुरादाबाद जिले के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के विद्या नगर की है। मोहम्मद जफर ट्रांसपोर्टर है। बीस साल पहले उसकी शादी शबाना से हुई थी। दोनों के पांच बच्चे हैं। पांच साल पहले जफर ने आलिया उर्फ मानसी (निवासी बिजनौर) से गुपचुप तरीके से दूसरी शादी कर ली। उससे भी उसके दो बच्चे समर्थ और जिया हैं। एक साल पहले दूसरी शादी की भनक शबाना को हो गई। तभी से परिवार में विवाद शुरू हो गया। आलिया उर्फ मानसी हरथला विद्या नगर में किराए का कमरा लेकर बच्चों के साथ रहने लगी। वर्तमान में वह गर्भवती थी।
सोमवार दोपहर शबाना ने मोहम्मद जफर और आलिया को बाजार में देख लिया था। तभी से वह आलिया की तलाश में थी। पुलिस के मुताबिक, शाम को आलिया पड़ोस में रहने वाली बच्ची मुस्कान के साथ दवाई लेने हरथला गई थी। लौटते समय विद्या नगर पहुंची तभी पीछे से आई शबाना ने पिस्टल से एक के बाद एक चार गोलियां कनपटी और शरीर पर दाग दीं। यह देख अफरा तफरी मच गई। वारदात को अंजाम देने के बाद शबाना वहीं खड़ी रही। इसका किसी ने वीडियो बना लिया और वायरल हो गया।
सूचना पाकर सिविल लाइंस पुलिस मौके पर पहुंची। आलिया को जिला अस्पताल भिजवाया। डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं शवाना को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया। एसएसपी अमित पाठक ने भी मौका मुआयना किया। उन्होंने बताया कि हत्या में इस्तेमाल पिस्टल भी बरामद हुई हैय़ कुछ खोखे भी बरामद किए गए हैं। उन्होंने कहा कि फील्ड यूनिट यहां आकर पूरा निरीक्षण कर रही है। कुछ चश्मदीद भी हैं जिन्होंने पूरी घटना को देखा है और अभी उस महिला से पूछताछ चल रही है।












Click it and Unblock the Notifications